Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Lets diskuss's avatar
Apr 28, 2026education

नोटबंदी से भारत को लाभ या हानि हुई?

2 Answers
2

P
@princesen5202Apr 28, 2026
 
उस कयामत की रात को बीते हुए दो साल हो गए हैं. ट्रोल्स कहते हैं कि बच्चा पैदा होने में भी नौ महीने लेता है. थोड़ा वक्त दो. विकास होगा. 8 नवंबर 2016 की रात 8 बजे मोदी जी ने कहा था 50 दिन दो. सब सुधर जाएगा. लेकिन हुआ क्या? 99% नोट वापस आ गए. रिजर्व बैंक तक औकात में आ गया. अब लोग मुंह चिढ़ा रहे हैं कि क्या फायदा हुआ नोटबंदी से. वहीं बीजेपी नोटबंदी की कामयाबी का जश्न मना रही है. जश्न मनाना बनता भी है, जिस एग्जाम में पासिंग मार्क्स तक डिसाइड नहीं थे उसके रिजल्ट पर जश्न होना ही चाहिए.
 
सरकार पर भरोसा रखने वालों से निवेदन है कि वो पैनिक न हों. चिदंबरम खुदंबरम की बकैती का बुरा मानने की जरूरत नहीं है. हम आपको नोटबंदी के वो फायदे बताते हैं जो सरकार या अरुण जेटली को भी नहीं पता हैं.
 
1. सरकारी कर्मचारियों को हनक के काम मिला
आपने अब तक सरकारी कर्मचारियों को सिर्फ मौज काटते देखा होगा. खास तौर से बैंक वालों को. उनका काम बस कस्टमर को दूसरे काउंटर पर भेजना और लंच करना रहता है. लेकिन नोटबंदी के दौरान वो कई कई दिनों तक घर नहीं गए. आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल तक को काम पर लगाए रखा. वो 9 महीने तक नोट गिनते रहे. आलस की ऐसी तैसी कर दी नोटबंदी ने.
 
2. नारीवाद को प्रोत्साहन मिला
महिलाओं को न तो बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ से फायदा मिलेगा. न तो उनको पानी पुरी के ठेले पर आरक्षण दिलाने से. उनको सही पहचान तब मिलेगी जब देश क बड़े फैसलों में उन्हें शामिल किया जाए. नोटबंदी जैसा बड़ा फैसला. मोदी जी चाहते तो नोटबंदा भी कर सकते थे, लेकिन उन्होंने नोटबंदी की.
 
3. अर्थशास्त्र का लेवल बढ़ाया
चाणक्य से चिदंबरम तक बड़े अर्थशास्त्री हुए हैं. मनमोहन सिंह भी इकनामिक्स के छात्र और टीचर थे. लेकिन इन लोगों ने कभी नोटबंदी नहीं की. क्योंकि इनके पास कोई विजन ही नहीं था. नोटबंदी में 16 हजार करोड़ के नोट वापस आए जो कि बंद हुए टोटल नोटों का 99 परसेंट थे. नए नोटों की छपाई में लगे 21 हजार करोड़ रुपए. ये पांच हजार करोड़ का जो ‘फायदा’ हुआ है उसे समझने के लिए खोपड़ी में दिमाग चाहिए.
 
4. स्कूल/ऑफिस न आने के बहाने सिखाए
स्कूल/ऑफिस न जाना हो तो झूठ पर झूठ बोलने पड़ता है. जैसे कहो कि पेट दर्द था. तो सवाल आएगा “कौन सा पेट दर्द? चिलकन, मरोड़, कोचन, ऐंठन आखिर कौन सा?” फिर आप दर्द का प्रकार बताकर आगे के सवालों का जवाब देंगे. लेकिन लोग अक्सर कहीं न कहीं पकड़ जाते थे. मोदी जी ने सिखाया कि एक के बाद एक बहाना कैसे पेश करना है कि कोई असल बात पकड़ न सके. नोटबंदी का कारण बताने में उन्होंने पिरामिड बना दिया.
 
5. ठंड पार करने में मदद मिली
हर साल सर्दियों में तमाम मौतें होती हैं. उनका जिम्मेदार सर्दी को ही ठहराया जाता है. लेकिन इस बार सर्दियों की वजह से मौतें कम हुईं. क्योंकि पब्लिक एटीएम और बैंकों के सामने लाइनों में सटकर खड़ी थी. जिसकी वजह से सर्दी नहीं लगती थी. जो लोग मरे वो नोटबंदी की वजह से मरे, सर्दी की वजह से नहीं. तो ये एक तरह से फायदा ही हुआ.
 
0
1
avatar
@krishnapatel8792Jul 31, 2023

सन 2016 में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा नोटबंदी का ऐलान किया गया था लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस नोटबंदी से भारत को लाभ हुआ या हानि चलिए इस विषय में चर्चा करते हैं एक और नोटबंदी से हमें कई सारे फायदे भी हुए हैं जहां लोग नोट को अपने घरों में छुपाकर यानी कि काला धन रखे हुए थे उन्हें बाहर निकाल कर लोग बैंकों में जमा करने आ रहे हैं इससे पता चलता है कि हमारे देश में पैसों की कमी नहीं है बल्कि लोग उसे काला धन बनाकर घर में ही कट्ठा करके रखे हुए हैं लेकिन इससे गरीबों को काफी नुकसान हुआ है।

Letsdiskuss

और पढ़े- क्या नोटबंदी करने से कला धन समाप्त हुआ ?

0
React