S
shweta rajput· 6 years ago
Author

बेसन के लड्डू बनाने की क्या विधि है ?

0
1.4K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on12/25/21

एक कप बेसन
एक कप घी
एक कप चीनी पिसी हुई
आधा चम्मच इलायची पाउडर
बादाम , टुकड़ों में कटा हुआ
पिस्ता , टुकड़ों में कटा हुआ

बेसन के लड्डू बनाने की विधि

एक कड़ाही में घी और बेसन डालकर उसे मिस कर ले और इसे हल्के हाथ से पकाएं जब तक इसका रंग भूरा ना हो जाए!
जब इसका रंग भूरा हो जाए तो गैस बंद कर इसे ठंडा होना दे!
ठंडा होने के बाद इसमें चीनी पाउडर और इलायची पाउडर मिला दे फिर अपने हाथ से लड्डू बनाकर तैयार कर ले और लड्डू के ऊपर बदाम रख दें!

Article image

R
Health & nutrition Specialist
View Profile
0
Replying to the question above
Answered on12/22/21

सभी को लड्डू बहुत पसंद होते हैं और यह हमारे त्यौहारों में अक्सर घर में बनाए जाते हैं ! मोदक को भगवान गणेश भी बहुत पसंद है ! बेसन के लड्डू को हम आसानी अपने घर मे ही बना सकते हैं !

- सामग्री: बेसन, काजू, घी, बादाम, नारियल, इलायची आदि!

लड्डू बनाने की विधि -

- सबसे पहले हमें बेसन को घी डालकर भुज लेना चाहिए!

- फिर इसमें काजू,बादाम, अखरोट,नारियल आदि सभी सामग्री को मिलाएं और उसमें चीनी भी डालें और सभी को मिक्स कर लें और इसको ठंडा होने के लिए रख दे!

- फिर इसको अपने दोनों हाथ से अखरोट की सहायता से लड्डू तैयार कर ले !Article image

preeti  patel
View Profile
0
Replying to the question above
Answered on12/22/21

बेसन के लड्डू उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय व्यंजन है। और यह बनाने में बहुत ही आसान होता है सभी लोग इसे दिवाली के त्यौहार या अन्य त्योहारों में बनाते हैं इसे बनाने का तरीका बहुत ही आसान होता है इसे बनाने के लिए बेसन और घी और चीनी की आवश्यकता होती है इसे हम घर पर आसानी से बना सकते हैं।

बेसन के लड्डू बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

एक कप बेसन

1 कप घी

1 कप चीनी

स्वाद अनुसार इलायची पाउडर

दो से चार काजू

5 से 6 बादाम

बेसन के लड्डू बनाने की विधि

बेसन के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले हम बेसन को भून लेंगे और तब तक भुने जब तक इसका रंग हल्का भूरा ना हो जाए। और फिर इसमें सिरा डालकर इस मिश्रण को कुछ देर तक पकने दें। और फिर इसमें काजू इलायची बादाम को मिलाकर इसे भी कुछ देर तक पकने दें. और फिर इस मिश्रण के पकने के बाद से छोटे छोटे गोल आकार के बना लेते हैं। और फिर इसे हमें बहुत ही चाव से खाते हैं। यह लड्डू खाने में बहुत ही लाजवाब लगते हैं।Article image

Krishna Patel
View Profile
0
Replying to the question above
Answered on12/21/21

बेसन के लड्डू आप किसी त्यौहार या अपने नाश्ते के लिए बनाकर रख सकते है, घर पर बेसन के लड्डू बनाना बहुत ही आसान होता है।

बेसन के लड्डू बनाने के लिए समाग्री :-
1-2कटोरी बेसन
काजू
बादाम
इलायची
शक्कर
घी 1-2कप

बेसन के लड्डू बनाने की विधि :-
सबसे पहले काजू और बादाम को चाकू हेल्प से लम्बे आकार मे काट ले। और अब ईलायची को छिलकर बीज को बेलन हेल्प से पिसकर उसका पाउडर बना ले। अब कड़ाही को गैस चूल्हे चढ़ा दे गर्म होने दे एक चम्मच घी कड़ाही डाले और फिर बेसन डालकर सुनहरा होने तक भुने फिर बेसन को किसी थाली मे डालकर रख दे तब तक चीनी को बारीक़ मिक्सर डालकर पीस ले और अब पीसी हुयी चीनी को बेसन मे मिला ले और इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर ले। अब बेसन मे घी कम पड़ रहा है तो आवश्कतानुसार घी डालकर काजू, बादम डालकर सारी समाग्री मिक्स करके गोल गोल आकार मे बेसन के लड्डू बनाकर तैयार कर ले इस तरह बेसन लड्डू बनकर तैयार हो जाते है।

Article image

S
View Profile

Mp

0
Answered on05/31/21

चने खाने के बोहत सारे फायेदे है भीगे हुए चने खाने के फायदे कुछ इस तरह से है

1,- बालों के लिए भी लाभदायक है

2- गर्भ वती महिलाओ के लिए ये है एक अच्छा आहार,

3- भीगे हुए चने करते है कैंसर के खतरे को भी कम,

4 - वजन कम करने मै भी है लाभदायक

5- भीगे चने खाने से ब्लड शुगर भी रहता है नियंत्रित

6 - इसे पाचन तंत्र भी रहता है नियंत्रित

और पढ़े- भीगे चने खाने से क्या फायदे होते हैं?



S
Public Opinion Contributor
View Profile

I love writing and study

1
4
Replying to the question above
Answered on06/04/20
बेसन के लड्डू : बेसन के लड्डू भारत में बहुत ही लोकप्रिय हैं। इन्हें आप किसी त्योहार या फिर शुभ अवसर भी बना सकते हैं। इन्हें बनाना बेहद ही आसान है। देसी घी और बेसन को भूनकर अपने घर बनाएं लजीजदार बेसन के लड्डू। इनमें आप चाहे तो बादाम भी डाल सकते हैं। इसे त्योहार के सीजन में खुद बेसन के लड्डू बनाकर अपने घरवालों और देस्तों को सरप्राइज दें।बेसन के लड्डू बनाने के लिए सामग्री : बेसन के लड्डू सदाबहार हैं जिन्हें बेहद ही कम सामग्री से बनाया जा सकता है। ये लड्डू बनाने के लिए बेसन, चीनी, घी और बादाम या पिस्ता चाहिए होता है। बेसन के लड्डूओं की शेल्फ लाइफ काफी लम्बी होती है।
J
View Profile
0
Replying to the question above
Updated on04/28/26

सबसे लोकप्रिय भारतीय मिठाई में से एक, बेसन के लड्डू कभी भी किसी को प्रभावित करने में विफल नहीं होते हैं!

 

बेसन के लड्डू की सामग्री

  • 2 कप बेसन (मोटे)
  • 6-8 काजू
  • 6-8 बादाम
  • 1/2 कप घी
  • 1/2 टीस्पून हरी इलायची पाउडर
  • 1/3 कप कम कैलोरी वाला स्वीटनर

बेसन के लड्डू कैसे बनाये

  • काजू और बादाम को एक साथ पीसकर अलग रख लें।
  • एक नॉन-स्टिक कड़ाई में घी डालें। बेसन को धीमी आँच पर और बेसन को हल्का भूरा और सुगंधित होने तक मिलाएँ। यह आमतौर पर लगभग 15-20 मिनट लगते हैं।
  • काजू, बादाम और इलायची पाउडर मिलाएं, मिश्रण को हिलाएं और कड़ाही को गर्म होने के लिए रख दें। ठंडा करने के लिए अलग सेट करें।
  • लो-कैलोरी स्वीटनर डालें और अपने हाथों से अच्छी तरह मिलाएं।
  • अखरोट के आकार की गेंदों में लपेटें और पूरी तरह से ठंडा होने पर एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।
S
View Profile
0