Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
M
May 29, 2023health-beauty

घनी आइब्रोज पाने के लिए क्या घरेलु उपाय करें?

4 Answers
4

@hinakhana2310May 15, 2019

हर महिला सुन्दर दिखना चाहती है, जिसके लिए वो कई प्रयास भी करती हैं | चेहरे की खूबसूरती में उसके नैन नक्श बहुत महत्व रखते हैं और सबसे खूबसूरत होती हैं आँखे और उन आँखों और अधिक खूबसूरत बनाती है, उनकी घनी आइब्रोज | जिनकी आँखें खूबसूरत होती हैं, उनकी आइब्रोज पतली होती हैं तो सुंदरता में कमी रह जाती है | आज आपको कुछ घरेलु उपाय बताते हैं जिससे आपकी आइब्रोज घनी हो सकती है |


1 - नींबू और नारियल :-
अगर आप घरेलु तरीके से अपनी आइब्रोज घनी व खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप नींबू और नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं |

- एक कप नारियल तेल 2 चम्मच नींबू के छिलके का पाउडर बनाकर दोनों का पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को हर रात सोने से पहले अपनी आइब्रोज में लगाकर सोएं और सुबह उठकर ठन्डे पानी से धो लें |आपको आइब्रोज की ग्रोथ खुद समझ आएगी |

Article image (Courtesy : Dailyhunt )

2 - ऑलिव ऑयल :-
रोज रात को 5 से 6 मिनिट तक आप अपनी आइब्रोज में मसाज करें और सुबह गुनगुने पानी से धो लें | ये घरेलु उपाय सबसे सस्ता और टिकाऊ है | इसके लिए कुछ अधिक करने की जरूरत नहीं होगी |

Article image (Courtesy : Prabhasakshi )

3 - कच्चा दूध :-
कच्चा दूध अपनी आइब्रोज में लगाना आपकी आइब्रोज की ग्रोथ को बढ़ाता है | रात के समय कच्चा दूध कॉटन से अपनी आइब्रोज में लगाएं इससे आइब्रोज घनी होंगी |

Article image (Courtesy : Sehatgyan )

4 - एलोवेरा :-
एलोवेरा आपके स्वास्थ के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है | अगर आप अपनी आइब्रोज को घना करने के लिए एलोवेरा जैल का प्रयोग करें तो यह भी एक आसान और सुरक्षित तरीका है आइब्रोज को घना करने का | एलोवेरा बालों को न्यूट्रिशन प्रदान करता है और इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है | इसकी मसाज आपके आइब्रोज की ग्रोथ को दुगनी गति से बढ़ाता है |

Article image (Courtesy : DusBus )


0
2
avatar
@krishnapatel8792Jul 11, 2022

क्या आप भी अपनी पतली आइब्रोज की समस्या से परेशान हैं तो आज हां पर हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे जिनके द्वारा आप अपनी पत्नी आइब्रोज को घनी और काली बना सकती हैं।

इसके लिए आपको बस इतना करना है कि रोज रात को सोने से पहले उंगलियों के पोरों पर थोड़ा सा जैतून का तेल लगाकर कम से कम 5 से 10 मिनट तक हल्की मसाज करें। ऐसा आपको रोजाना करना है और देखेंगे कि 10 से 15 दिन के बीच आपको अंतर दिखाई देने लगेगा।

दूसरा उपाय है एलोवेरा जेल इसे आपको दिन में दो बार अपनी आइब्रो पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करना है कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।Article image

0
2
avatar
@preetipatel2612Oct 13, 2022

आइब्रो को घना बनाने के लिए कुछ घरेलू उपाय-

अगर किसी महिला को अपने आइब्रो घने बनाने है तो उसे रोजाना एलोवेरा से मसाज करनी चाहिए। क्योंकि एलोवेरा बालों को बढ़ाने में सहायक होता है।

वह चाहे तो अपने आइब्रो को घना बनाने के लिए ऑलिव ऑयल से रोजाना मालिश कर सकती हैं। जिससे उनकी आइब्रो घनी और काली हो जाएंगी.

आइब्रो को मोटा करने के लिए रोजाना कच्चे दूध से भी पांच से 10 मिनट मालिश करनी चाहिए।Article image

0
2
S
@setukushwaha4049May 27, 2023

घनी आइब्रोज पाने के लिए बहुत से उपाय है -

घनी आइब्रोज पाने के लिए आप सबसे पहले 1 प्याज़ ले और प्याज़ क़ो छिलकर प्याज़ क़ो पीसकर प्याज़ का रस निकालकर आइब्रोज मे प्याज़ का रस 10-15मिनट लगाकर रखे, इसके बाद आइब्रोज क़ो साफ पानी से धो दे, यह प्रकिया 1-2 सप्ताह लगातार करने से आइब्रोज घनी और काली हो जाती है।

घनी आइब्रोज पाने के लिए आप अंडे की जर्दी का इस्तेमाल कर सकते है, अपनी आइब्रोज मे अंडे की जर्दी क़ो 10 मिनट लगाकर मसाज करे उसके बाद पानी से धो दे, सप्ताह मे 2बार अंडे की जर्दी आइब्रोज मे लगाने से आइब्रोज घनी, काली और मोटी हो जाती है।Article image

0
1