कई बार ऐसा होता है कि मनुष्य अपने जीवन में करता तो बहुत कुछ है परन्तु उसको उसका फल नहीं मिलता या काम के हिसाब से उसको फल अधिक नहीं मिलता | जिसके लिए अक्सर लोग अपने भाग्य को कोसते हैं | पर लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते कि हो सकता हैं कि यह भाग्य का खेल नहीं बल्कि हमारा किया हुआ कोई ऐसा काम हो जिसके कारण जीवन में तरक्की न हो रही हो |
आज आपको ऐसे कारण बताएंगे जो मानव जीवन में उसकी तरक्की के रास्ते में बाधा बनते हैं |
- लोग अक्सर घर के अंदर इनडोर प्लांट्स लगते हैं | जो घर की सजावट के काम भी आ जाता है और कुछ प्लांट्स मानव स्वास्थ को भी प्रभावित करते हैं | परन्तु सजावट के कारण कई बार ऐसे प्लांट्स घर के अंदर रख देते हैं, जिसके कारण तरक्की में रुकावट आ सकती है | घर के अंदर कभी भी बोनसाई या कटीला पौधा नहीं लगाना चाहिए , इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है |
- मंदिर की दिशा या भारी मूर्तियां घर के उत्तर- पूर्वी भाग में नहीं रखना चाहिए | इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है, जिसके कारण आपकी तरक्की रुक सकती है |
- कभी भी बिस्तर के नीचे जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए, इससे घर में रोग और नकारात्मकता आती है |
- घर में टुटा कांच या टूटी घड़ी घर में नहीं रखना चाहिए |
- घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में कभी अंधेरा नहीं होना चाहिए | इस दिशा में अँधेरा होने का मतलब है आपके जीवन में पैसों और तरक्की पर रोक लगना |
यह कुछ कारण है जो आपकी तरक्की पर हमेशा के लिए रोक लगा सकते हैं | इस कारणों को अपने जीवन से दूर करने का प्रयास करें , सफलता जरूर मिलेगी |