Advertisement

Advertisement banner
Othersलाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन की व्या...
R

Ram kumar

| Updated on January 26, 2019 | others

लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन की व्याख्या अपने शब्दों में करें ?

1 Answers
K

@kanchansharma3716 | Posted on January 26, 2019

लाल बहादुर शास्त्री के हमारे देश के दूसरे प्रधान मंत्री रहे | जय जवान जय किसान इनका नारा जिसके चलते देश के किसानों की हालत में कुछ सुधार आया | लाल बहादुर शास्त्री ने अपनी दृढ़ता और साहस के बल पर पाकिस्तान को भी 1965 के युद्ध में घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया |


आइये इनके कुछ अनमोल वचन को अपने शब्दों में उसकी व्याख्या करते हैं |

1 - हमारी ताकत और मजबूती के लिए सबसे जरुरी काम है लोगो में एकता स्थापित करना
इस अनमोल वचन में लाल बहादुर शास्त्री यह बताना चाहते हैं, कि अगर आप ताकत और मजबूती चाहते हैं तो उसके लिए सभी में एकता होना बहुत जरुरी है |

2 - आजादी की रक्षा सिर्फ हमारे देश के सैनिको का काम नही है इसकी रक्षा के लिए पूरे देश को मजबूत होना पड़ेगा
अगर मनुष्य अपने जीवन में आज़ादी चाहता है, तो इसके लिए सिर्फ देश के सैनिक को नहीं बल्कि पुरे देश को मजबूत होना होगा |

3 - लोगों को सच्चा स्वराज या लोकतंत्र कभी भी असत्य और अहिंसा के बल से प्राप्त नही हो सकता है | मनुष्य को हमेशा सत्य ही कहना चाहिए | अगर झूठ कहकर वह किसी चीज़ की प्राप्ति कर लेता है तो उसके कोई मायने नहीं है |

4 - हम खुद के के लिए ही नही बल्कि पूरे विश्व के शांति, विकास और कल्याण में विश्वास रखते है | केवल अपने बारें में नहीं सोचना चाहिए, अगर आप विश्व का कल्याण चाहते हैं तो उसके लिए आपको सबका हित देखना चाहिए |

Article image (Courtsey : Inkhabar )

0 Comments