R
Apr 25, 2023entertainment

Fashion industry में काम करना कैसा लगता है?

2
3 Answers

आज के समय में 2 तरह के लोग है, एक तो अपने स्वास्थ पर ध्यान देने वाले और एक जो सोचते तो हैं, कि उन्हें अपने स्वास्थ के लिए कुछ बेहतर करना है, परन्तु समय के अभाव के कारण वो कुछ कर नहीं पाते | जो लोग समय के आभाव के कारण अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते उनके लिए कुछ आसान से सुझाव हैं, जिसका नियमित रूप से पालन करने से आप अपने स्वास्थ को बेहतर बना सकते हैं |
- साफ़ सफाई का ध्यान :-
अगर आप अपने जीवन में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले इस बात का ध्यान देना होगा कि आपके आस-पास साफ़ सफाई रहें | आज कल लोग खाने को लेकर जितना फिकरमंद हैं, उतना ही वो खाना खाते वक़्त अपने हाथों को धोना भूल जाते हैं | कुछ लोग अपनी सेहत का बहुत ख्याल रखते हैं,वही कुछ लोग सिर्फ अपने खाने का ध्यान रखते हैं | अगर आप अपने जीवन में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आप साफ़-सफाई का विशेष ध्यान दें |
- खाने-पीने पर ध्यान रखें :-
बहुत से लोग जो अपना ख्याल रखते हैं, वो अपने खाने पीने पर विशेष ध्यान देते हैं, वही दूसरी तरफ जो लोग अपने खाने पीने का ध्यान नहीं रखते वो अपने स्वास्थ के साथ खिलवाड़ करते हैं | आज कल लोग बाहर का खाना ज्यादा पसंद करते हैं | इससे उन्हें दो फायदे होते हैं, एक तो खाना घर पर नहीं बनाना पड़ता , और दूसरा समय बच जाता है | पर इससे जो नुक्सान होता है, लोग इससे बाद में सिर्फ परेशान होते है |
- नियमित व्यायाम करें :-
अगर आप अपने जीवन में स्वास्थ रहना चाहते हैं,तो आप नियमित रूप से व्यायाम करें | आपके द्वारा अपने आप को दिया हुआ थोड़ा सा समय आपके जीवन को स्वस्थ बनाएगा | अगर आप नियमित रूप से व्यायाम करते हैं तो आपको स्वस्थ रहने के साथ-साथ कुछ फायदें भी होंगे -
- आपको नींद अच्छी और समय पर आएगी |
- आपको चलने में कभी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी |
- आपकी हड्डियां और मांशपेशियां मजबूत रहेंगी |
- आप मोटापे के शिकार कभी नहीं होंगे |
- ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल में रहेगा |
- भरपूर नींद लीजिये :-
जैसा कि आपको बता दें, मनुष्य को उसके शरीर और उसकी उम्र के हिसाब से नींद लेना जरुरी होता है | जैसे एक जन्मा बच्चा हर दिन 16 से 18 घंटे की नींद लेता है | 1 से 3 साल का बच्चा 14 घंटे की नींद लेता है | 3 से 4 साल का बच्चा 11 से 12 घंटे की नींद लेता है | जब बच्चा स्कूल जाने लगता है तो उसको कम से कम 10 घंटे की नींद जरूर लेना चाहिए | बड़ों को 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए |
अगर आप अपने काम के साथ-साथ अपनी नींद का भी ख्याल रखते हैं, तो आप अपने जीवन को स्वस्थ और बेहतर बना सकते हैं |

React
Fashion Industry को हम जादुई नगरी कह सकते हैं | वर्तमान समय में Fashion Industry खुद में एक नगर बसाए हुए है | इस जादुई नगरी में हर दिन कुछ नया होता रहता है | कई फैशन ट्रेडंस आते रहते हैं | Fashion Industry में काम करना कोई आसान नहीं है | जैसा कि अभी कहा यह जादुई नगरी है, तो जिस तरह रोज-रोज एक ही जादू देख कर इंसान बोर हो जाता हैं, उसी तरह fashion में भी सभी को हर दिन कुछ नया और अलग चाहिए होता है | इसमें आप घङी के हिसाब से नहीं चल सकते, बहुत समय देना होता है |
इस इंडस्ट्री में नौकरी करना बहुत भव्य दिखाई देता है, और कुछ हद तक यह भव्य है भी - आप जाने माने लोगो के साथ काम करते हैं, काम के लिए यात्राएं करते हैं और उच्च कोटि के फैशन डिज़ाइनरों से मेल मिलाप करते हैं, लेकिन असल में यह सब बहुत थकावट वाला व व्यस्तता वाला है | यह स्पष्ट रूप से प्रतियोगिताओं से भरा हुआ है, और साथ ही इससे भी कि बाकी लोग क्या सोचेंगे |
फैशन वीक के दौरान तो हर तरह अफरा तफरी मच जाती है | Fashion industry में काम करना जितना एक सपने की तरह है, उससे कहीं ज्यादा यह चुनौती भरा है | हर दिन नया-नया fashion आता है, इसके लिए fashion designer को हर रोज नए-नए ideas सोचने पड़ते हैं | कई बार चीज़ें बिगड़ जाती है | उनमें सुधार लाना होता है | अपनी सोच को एक अकार देने के लिए न जाने कितने बार चीज़ों को बर्बाद भी करना पड़ता है | एक सोच को रूप देने में बहुत वक़्त लग जाता है |
Letsdiskuss
(Image credit:-freepik)
Fashion Industry में काम करते समय यह कुछ बातें हैं जिनका हम विशेष ध्यान रखते हैं :-
- हमेशा fashion के trends में update रहना पड़ता है क्यूंकि सबकुछ ग्लोबल हो गया ही,आपको इंटरनेशनल ट्रेंड्स का भी पता होना चाहिए
- आपके customer की क्या पसंद है, इसका ख्याल रखना होता है |
- हर दिन की शुरुवात नई-नई योजना बनाकर रखना होता है |
- खुद पर भरोसा रख, इस बात का ख्याल रखना होता है कि जो आप सोच रहें है, उसको सही रूप मिले |
- इस काम में जोखिम लेना जरुरी होता है |
- आपको प्रोडक्ट की पूरी जानकारी होनी चाहिए |
- आपको अपने प्रतिद्विंदियो का पता होना चाहिए कि वह क्या कर रहे हैं |
- हर समय कुछ नया करने का प्रयास करना होता है |
- मॉडल्स के साथ बहुत मेहनत करनी पड़ती है |
SCIplanet - How Sustainable Is The Fashion Industry?
1
avatar
Apr 25, 2023

अक्षर बहुत से लोगों का सवाल होता है कि फैशन इंडस्ट्री में काम करना कैसा लगता है तो मैं आपको बता दूं कि फैशन इंडस्ट्री में यदि आप चले जाएंगे तो आपको लगेगा कि आप कहीं जादू नगरी में आ गए हैं लेकिन यह केवल उन लोगों को लगता है जो फैशन इंडस्ट्री में पहली बार जाते हैं और जो वहां पर रोज काम करते हैं उन्हें वहां बोरिंग सा लगने लगता है। इसलिए यदि आप फैशन इंडस्ट्री में काम करना चाहते हैं तो आपको वहां पर कुछ नया करना होगा, फैशन इंडस्ट्री में कस्टमर का खास ख्याल रखना पड़ता है।

Article image

React