Advertisement

Advertisement banner
Othersहमें कितने वर्ष तक शादी नहीं करना चाहिए
S

| Updated on January 13, 2024 | others

हमें कितने वर्ष तक शादी नहीं करना चाहिए

3 Answers
A

@anjalipatel3903 | Posted on January 11, 2024

आप जानना चाहते हैं कि हमें कितने वर्ष तक शादी नहीं करना चाहिए तो चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं।

यहां पर मैं आपको बताने वाली हूं कि हमें कितने वर्ष तक शादी नहीं करना चाहिए:-

दोस्तों मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं की लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल से बढ़कर 21 साल करने की मांग पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है। क्योंकि सरकार का कहना है की लड़कियों की उम्र 18 वर्ष में शादी के लिए अच्छी मानी जाती है। और यदि लड़कों की बात की जाए तो लड़कों की शादी 21 वर्ष की उम्र में की जाए तो अच्छा माना जाता है।

30 से पहले शादी कर लेनी चाहिए :-

स्कूल टीचर नैना सिंह कहती है की लड़कियों को 30 साल की उम्र से पहले शादी कर लेनी चाहिए ऐसा इसलिए क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ उनका बायोलॉजिकल क्लॉक कमजोर हो जाता है। और 30 के बाद जब महिलाएं बच्चे पैदा करती है तो उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

चलिए हम आपको बताते हैं लेट शादी करने के नुकसान क्या है :-

झगड़े बढ़ जाते हैं :-

मैं आपको बता दूं कि ज्यादा देर से शादी होने पर जिम्मेदारी और प्राथमिकताएं बदलने लग जाती हैं और कपल एक दूसरे को समझ नहीं पाते हैं। जिस वजह से बात-बात पर झगड़ा होने लगते हैं।

फिजिकल इंटिमेसी की कमी :-

अधिक उम्र होने पर ज्यादातर महिलाओं का फिजिकल इंटिमेसी में मन नहीं लगता है। और वह उदासीन होने लगते हैं जिसकी वजह से पति और पत्नी में झगड़ा होने लगता है।

रिश्ते को ज्यादा अहमियत ना देना :-

आज के इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने रिश्ते से ज्यादा करियर को प्राथमिकता देते हैं। इसी वजह से वह सही उम्र में शादी नहीं कर पाते हैं। और जब फिर उनकी शादी लेट होती है तो रिश्ते से ज्यादा करियर को महत्व देने की वजह से पति और पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ा होने लगते हैं।

Letsdiskuss

0 Comments
M

@meenakushwaha8364 | Posted on January 11, 2024

लड़कियों की शादी 18 वर्ष से 21वर्ष के बीच करना चाहिए, वही लड़को की शादी 22से 25वर्ष की उम्र मे करना चाहिए।

लेकिन हमारे समाज मे शादी से लेकर बच्चे पैदा करने तक की आयु सीमा निर्धारित की गयी है। लेकिन आज के समय मे ग़रीबी और महंगाई बच्चों के माता पिता क़ो इतना मजबूर कर दिया है कि माता -पिता अपने लड़कियों की शादी 16-18साल कर देते है। जिसके वजह से कम उम्र मे शादी करने के कारण लड़कियों मे ना समझ होने के कारण लड़कियां एक से दो साल के अंदर 3-5 बच्चों क़ो जन्म देती है, और वह समझती है कि ईश्वर की देन है लेकिन ऐसा नहीं है। कुछ लड़कियां अशिक्षित होती है, इसलिए बच्चों की देन ईश्वर का रूप मानती है इसलिए हर एक माता -पिता क़ो अपनी लड़की की शादी सही उम्र मे करना चाहिए। वरना ऐसे मे अशिक्षा, गरीबी और जनसंख्या मे वृद्धि होने लगती है, ऐसे मे सरकार किस -किसको नौकरी दे और कई बार ऐसा भी होता है कि जनसंख्या अधिक होने के कारण शिक्षित व्यक्ति क़ो भी नौकरी नहीं मिल पाती है।

कम उम्र मे लड़कियों की शादी कर देंगे तो वह अधिक बच्चों क़ो जन्म देगी, जिसके कारण बच्चों का भविष्य भी अंधकार मे ही जायेगा, क्योंकि एक घर मे 4-6 बच्चे जन्म लेगे तो उनका पालन -पोषण अच्छे से नहीं हो पायेगा। क्योंकि ग़रीबी होने के कारण वह अपने सभी बच्चों क़ो एक अच्छी स्कूल मे शिक्षा दिलाने मे असमर्थ रहेंगे। कुछ बच्चों क़ो प्राइवेट स्कूल मे तो कुछ बच्चों क़ो सरकारी स्कूलो मे दाखिला करवायेगे ऐसे मे सरकारी स्कूल मे पढ़ने वाले बच्चे शिक्षा के मामले मे पीछे रह जाएंगे, जिसके कारण आगे चलकर उन्हें नौकरी नहीं मिलेगी और वह बेरोजगार ही रह जाएंगे। इसलिए हमें अपने लडके, लड़कियों की शादी सही उम्र मे करनी चाहिए,वरना हमारे बच्चों का भविष्य बर्बाद तो होगा ही साथ उनके आने वाली पीढ़ी का भविष्य पूरी तरह से चौपट हो सकता है।

Letsdiskuss

0 Comments
logo

@kirankushwaha3551 | Posted on January 12, 2024

आज का सवाल बहुत ही इंटरेस्टिंग है कि हमें कितने वर्ष तक शादी नहीं करनी चाहिए चलिए दोस्तों हम इस पोस्ट के जरिए आपको बताते हैं कि हमें कितने वर्ष तक शादी नहीं करनी चाहिए। शादी एक बहुत ही पवित्र रिश्ता होता है, जो इस रिश्ते में बंध जाता है वह जिंदगी भर के लिए बंधा रहता है अर्थात शादी में सात फेरे होते हैं जिसमें सात वचन होते हैं की वह इस रिश्ते को ईमानदारी से निभाएगा और हमेशा साथ रहेंगे। आजकल के लोग शादी को मजाक सा ले लिए हैं कभी भी शादी कर लेते हैं और शादी जैसे पवित्र रिश्ते से बंधन तोड़कर अलग हो जाते हैं।

कई लोग शादी तो कर लेते हैं लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही लड़ाई -झगड़ा होने के कारण एक दूसरे से तलाक ले लेते हैं,इसलिए शादी को सोच समझकर करनी चाहिए और शादी के एक सही उम्र होती है जिसे हमें उसी उम्र में शादी करनी चाहिए शादी करने की सही उम्र लड़कियों के लिए 21 वर्ष मानी गई है और लड़कों के लिए 23 वर्ष मानी गई है। लेकिन सरकार ने अब इस नियम को बदल कर लड़कियों की शादी की उम्र 23 वर्ष कर दी है और लड़कों की शादी की उम्र 28 वर्ष कर दी है।

ऐसा इसलिए कर दिया गया है क्योंकि 21 वर्ष में लड़कियां ना ज्यादा समझदार होती है और ना ही पढ़ाई को कंप्लीट कर पाती हैं और ऐसे ही लड़के भी 23 वर्ष के समझदार नहीं रहते हैं और जब लड़का और लड़की दोनों समझदार नहीं होते हैं तो दोनों में आपस में झगड़े होते हैं और तलाक के केस ज्यादा सामने आते हैं। इसलिए सरकार ने लड़का और लड़कियां दोनों के समझदार हो जाने पर ही शादी करने की मंजूरी दी है। और ऐसा करके सरकार ने बहुत अच्छा किया है, क्योंकि ऐसे कई लोगों के मां-बाप है जो अपने लड़के और लड़कियों की शादी बहुत ही कम उम्र में कर देते हैं यहां तक की कुछ लोगों के मां-बाप 15 व 20 साल की लड़की लड़कियों की शादी कर देते हैं।

इसलिए हमें जहां भी कम उम्र में लड़के लड़कियों की शादी हो रही हो उस शादी को रोकना चाहिए और सरकार से शिकायत करनी चाहिए, जिससे इस शादी को रोका जा सके। कम उम्र मे शादी होने से ना तो लड़के लड़कियों की जिंदगी ही बर्बाद नहीं होती है अपितु लड़कियां कितने सारे कष्ट का सामना भी करती है। इसलिए लड़के और लड़कियों की शादी सही उम्र में ही करनी चाहिए जो की लड़की की उम्र 23 और लड़के की उम्र 28 वर्ष है।

Letsdiskuss

0 Comments