श
Answered on Nov 6, 2019
बॉलीवुड के फेमस विलन शक्ति कपूर को कौन नहीं जानता है | मगर कही न कही उनकी बेटी श्रद्धा कपूर को उनके जितना फेम नहीं मिला | कई लोग सोचते है के उन्होंने अपने करियर की शुरुआत आशिक़ी फिल्म से की मगर ऐसा नहीं था | चलिए आपको श्रद्धा कपूर से जुड़े कुछ रोचक बाते बताते है |
- श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1989 को मुंबई में हुआ। ये आधी मराठी व आधी पंजाबी हैं, क्योंकि उनके पिता शक्ति कपूर पंजाबी हैं और उनकी मां शिवांगी कोल्हपुरे मराठी हैं।
- उन्होंने अपनी पढाई अपनी पढ़ाई ‘अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे’ से पूरी की। उन्हें स्कूल से ही स्कूल के दिनों में डांसिंग, सिंगिंग, एक्टिंग पसंद थी |
- बचपन में ये अपनी मम्मी के कपड़े पहनकर आइने के सामने एक्टिंग किया करती थी |
- इन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरूआत फ़िल्म ‘तीन पत्ती’ से की। इस फ़िल्म में ये कॉलेज स्टूडेंट के रोल में नज़र आई।
-2013 की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘आशिकी 2’ में दमदार एक्टिंग करके इन्होंने दर्शकों का दिल ही जीत लिया।
-इसके अलावा श्रद्धा ने ‘एक विलेन’, ‘एबीसीडी 2’ और ‘बाघी’ जैसी कई सुपरहिट फ़िल्मों में काम किया और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।
- श्रद्धा कपूर ने हमेशा अपने दम पर ही आगे बढ़ना सीखा है | इसलिए फ़िल्म ‘तीन पत्ती’ के लिए साल 2011 में ‘लायंस गोल्ड अवार्ड’ से नवाज़ा गया। इसके अलावा 2012 में फिल्म ‘लव का दी एंड’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिला।
- श्रद्धा कपूर इसके अलावा कई बड़े बड़े ब्रांड की ब्रांड एम्बेसडर है |
- अगर हाल की बात करें तो वह अभी सुशांत सींग राजपूत के साथ छिछोरे फिल्म में नजर आयी थी |
1