Asked 7 years ago

घर में स्वादिष्ट ब्रैड पीज़ा बनाने की आसान विधि क्या है ?

0
1.3K

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

स्वादिष्ट ब्रैड पिज़ा बनाने की विधि बहुत ही आसान है, और उतना ही यह खाने में स्वादिष्ट है | आइये इसकी आसान विधि के बारे में बताते हैं |


सामग्री :-
ब्रेड स्लाइस - 6
स्वीट कॉर्न (भुट्टे के दाने ) - आधा कप (उबले हुए)
शिमला मिर्च - 1 (बारीक कटा हुआ)
प्याज - 1 (बारीक़ कटा हुआ )
टमाटर - 1 (पतली स्लाइस में कटा हुआ )
मक्खन - 5 छोटे चम्मच
मोज्रेला चीज़ - 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
काली मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
टोमेटो सॉस या पिज़्ज़ा सॉस - 6 चम्मच
नमक - स्वाद के अनुसार

विधि :-
- सबसे पहले आप ब्रेड के एक तरफ मक्खन लगायें और उसके बाद उसके ऊपर सॉस की लेयर लगाएं |

- अब आप ब्रैड के ऊपर मिर्च, टमाटर, प्याज बिछा दें और उसके ऊपर उबले हुए भुट्टे के दाने डालें, काली मिर्च पाउडर छिड़कें ,नमक डालें , कद्दूकस किये हुए चीज को ऊपर से पूरी ब्रैड में बिछा दें |

- अब नॉनस्टिक तवे गरम करें, और उसके उतने हिस्से में मक्खन लगाएं जितने में ब्रैड रखना है | अब ब्रैड को नॉनस्टिक तवे पर रखें गैस की आंच धीमी करें और ब्रैड को किसी गहरे बतर्न से ढक कर रखें |

- बीच-बीच में ब्रैड में लगा हुआ ढक्क्न खोल कर देखते रहें, ताकि ब्रैड जले नहीं | जब ब्रैड कुरकुरी हो जायें और शिमला मिर्च
पक जायें तो आप ब्रैड को निकल लीजिये |

लीजिये ब्रैड पीज़ा तैयार है |


A

Answered By Ajeet Raturi

Author
View Profile
Answered on11/28/18
0