S
Oct 8, 2018
मटन स्वस्थ है और यह खाने में स्वादिष्ट भीहै। आज आपको मटन करी का एक ऐसा नुस्खा बताते है, जिसे आप आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं।
सामग्री :-
• मटन -500 ग्राम
• धनिया पाउडर -2 चम्मच
• प्याज (बारीक पीस) : 4
• लहसुन पेस्ट: 2 बड़ा चम्मच
• लौंग -2
• ग्रीन इलायची -4
• दालचीनी -1
• पानी -2 कप
• नमक- स्वाद के अनुसार
• घी -4 चम्मच
• दही -2 कप
• अदरक पेस्ट -2 चम्मच
• लाल मिर्च पाउडर -2 बड़ा चम्मच
• टमाटर (मैश किए हुए) -3
• गरम मसाला पाउडर -1 चम्मच
• हल्दी -1/2 चम्मच
• धनिया (बारीक़ कटी हुई )

विधि :-
- सबसे पहले, मटन के टुकड़ों को साफ से धो लें।
- एक कड़ाई में घी और इलायची, लौंग, दालचीनी डालें | इन्हें एक मिनट के लिए पकने दें | उसके बाद पिसा हुआ प्याज और नमक डालें |
- जब प्याज हल्का भूरा हो जाए तो उसमें लहसुन और अदरक का पेस्ट डालकर उसको अच्छी तरह से पकाएं |
- हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और धनिया पाउडर डालें उसके बाद फिर मैश किए हुए टमाटर डालकर ठीक से उसको पकने दें |
- इस मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक कि कड़ाई में मसाला तेल न छोड़ दें |
- अब मटन के टुकड़े को मसाले में डालें और अच्छी तरह से मिलाएं | जब मटन में मसाला पूरी तरह मिल जाए उसके बाद उसको ढक कर रखें |
- जब मटन अच्छी तरह से गाल जाएं फिर उसमें दही डालें और उसको ठीक से मिलाएं |
- अब 4 से 5 मिनट के लिए उसको पकने दें और फिर उसमें पानी डालकर अच्छी तरह उबलने दें |
- अब आप इसमें बारीक़ कटी हुई धनिया और गरम मसाला डालें और 25 मिनिट तक पकने दें |
अब आप मटन के को चावल, नान, रोटी के साथ खायें |
1
