P
Piyush Sharma· 7 years ago
Author

हाइट कैसे ऊँची करे !! जब कि मेरी उम्र २० के ऊपर हो गयी हैं उत्तर दे स्पष्ट यदि पता है !

2
2.1K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on11/09/18

आप अपनी हाइट ऊँची कर सकते हैं | इसके लिए कुछ घरेलु नुस्ख़े हैं, जो आपके काम आएँगे | कुछ नियम है, जो आप अपने दैनिक जीवन में शामिल कर सकते हैं |


- सबसे पहले तो आप खाने में संतुलित और बेहतर आहार लें | बेहतर और पौष्टिक आहार में विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम और फास्फोरस की मात्रा सही होती है, जो आपकी लम्बाई को बढ़ाने में सहायक होती है |

- अगर आप चीनी का अधिक सेवन करते हैं, तो इसका परहेज करें क्योकि ये लंम्बाई बढ़ने में बहुत प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं।

- अपने रोज के खाने में दूध, जूस तथा गाजर, मछली, चिकन, अंडे, सोयाबीन, दलिया, आलू, बीन्स और हरी सब्जियां को शामिल करें |

- ड्राई फ्रूट, सेव और केले का प्रतिदिन सेवन करें |

- डाइटिंग के चक्कर में अक्सर लोग खाना छोड़ देते हैं | इस बात का विशेष ध्यान दें कि खाना न छोड़ें |

- हर रोज ताड़ासन करें, इस आसान को प्रतिदिन करने से आपकी लंम्बाई में बहुत असर होगा |

- 8 घंटे की पर्याप्त नींद और सही मुद्रा में सोने से भी आपकी लंम्बाई पर असर होता है |

1
Replying to the question above
Answered on06/26/23

दोस्तों ऐसे बहुत से लोग होते है जिनके हाइट नहीं बढ़ती है और उनकी उम्र 18 के अधिक हो जाती है तो वो लोग सोचते है की अब उनकी हाइट नहीं बढ़ेगी। लेकिन आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे यदि आपकी हाइट कम है और आपकी उम्र 20 से ऊपर हो चुकी है तो आप कुछ चीजों को डेली रूटीन में शामिल करके अपनी हाइट को बढ़ा सकते हैं। यदि आप भी डेली एक्सरसाइज करते हैं तो इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और हाइट बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। और यदि आप अपने खाने में कुछ प्रोटीन वाला भोजन करते हैं तो इससे भी बढ़ सकती है।

Article image

V
View Profile
0
Replying to the question above
Answered on06/25/23

कहते हैं ना कि हाइट बढ़ाना 18 वर्ष के बाद बंद हो जाती है तो मैं आपको बता दूं कि ऐसा बिल्कुल नहीं है आप कुछ उपायों के द्वारा 18 वर्ष होने के बाद भी अपनी हाइट को बढ़ा सकते हैं आपने सवाल किया है कि आप की आयु 20 वर्ष हो चुकी है लेकिन आपको अपनी हाइट बढ़ानी है तो चलिए हम आपको इसके लिए कुछ उपाय बताते हैं जिन्हें आप अपना कर अपनी हाइट बढ़ा सकते हैं।

हाइट बढ़ाने के लिए आप रोजाना ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, अंडे,फलियां,नट्स आदि चीजों को शामिल करके आप अपनी हाइट को बढ़ा सकते हैं।

Article image

Krishna Patel
View Profile
0