M
Medha singh kapoor· 8 years ago
Exploring lifestyle, entertainment, and cultural trends through engaging, informative, and practical content.

लैंप किस तरह हमारे कमरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं?

3
611

Join this conversation

Sort By

Lamp किसी भी कमरे की beauty और atmosphere को काफी बदल सकते हैं। Proper lighting room को ज्यादा warm, cozy और stylish feel देती है। Decorative lamps corners, bedside areas या living rooms को attractive focal point बना सकते हैं। Soft lighting कई बार room को relaxing और luxurious look देती है। Different lamp designs modern, vintage या artistic themes को highlight कर सकते हैं। Floor lamps, table lamps और hanging lamps अलग-अलग interior styles में उपयोग किए जाते हैं। Lighting केवल decoration नहीं बल्कि mood और comfort को भी प्रभावित करती है। सही lamp placement और color temperature room को visually bigger, brighter और aesthetically pleasing बना सकते हैं।

Must Read:प्रकाश किसे कहते है ?

Answered by
P
Priya AgrawalRandom Facts Enthusiast
View Profile
Updated on06/05/26
0

आज कल मर्केट मे कमरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई तरह के लैम्प मिल जाते है, जैसे कि बिल्ट इन लैम्प कमरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बहुत ही अच्छा लैम्प है।

इसके अलावा बैलून स्टाइलस लैम्प बच्चो के कमरे की खूबसूरती बढ़ाने मे काफ़ी मददगार है,बैलून स्टाइलस लैम्प की सबसे अच्छी खासियत यह है कि इस लैम्प क़ो कमरे मे लगाने मे जगह कम लगती है छोटी सी जगह मे बैलून स्टाइलस लैम्प क़ो लगा सकते है, यह लैम्प दिखने मे बैलून की तरह दिखाई देता है।Article image

Answered by
S
View Profile

Mp

Updated on06/05/26
1

किसी भी कमरे की खूबसूरती में चार चांद लगाने का माद्दा रखते हैं लैंप्स और लाइट्स। लेकिन इन्हें खरीदने से पहले कमरे के डेकोर को ध्यान में रखना चाहिए। इसलिए लैंप का मकसद स्टाइल स्टेटमेंट बनाने के साथ ही मेहमानों को सहज और आराम महसूस कराना है।

हमारे यहां के लिविंग रूम की परंपराओं के साथ बिल्कुल मैच करते हैं क्लासिक और कंटेंपररी सीलिंग लाइट्स। बड़े साइज के कमरे में एलीट डेकोरेशन के साथ ये बेहद सूट करते हैं और कमरे को रिच फील देते हैं। इन दिनों स्टैंडिंग फ्लोर लैंप का चलन भी है, जो किसी भी कमरे को आकर्षक लुक दे सकते हैं।
 
छोटे कमरों मसलन, बेडरूम के लिए टॉर्चेयेर लैंप सूट करते हैं, क्योंकि ये कोनों में आसानी से फिट हो जाते हैं। लंबा टॉर्चेयर लैंप को कमरे को ऊंचाई का अहसास भी देता है। कई रंगों में उपलब्ध टॉर्चेयर लैंप रीडिंग एरिया में टास्क लाइट के तौर पर भी काम करते हैं। यही नहीं, बल्कि कमरे के कोने से पूरे कमरे में डिफ्यूज्ड लाइटिंग का इफेक्ट देते हैं।
 
कुछ लोग कमरे का इस्तेमाल वर्क एरिया के तौर पर भी करते हैं। यहां टेबल लैंप रखा जा सकता है। चाहें तो टेबल लैंप को आरामकुर्सी या सोफा के किनारे रखें।
 
फ्रीस्टैंडिंग फ्लोर लैंप या फ्लोर लैंप वैसे ही खरीदने चाहिए, जो कमरे के कोने या दीवार पर खूबसूरती ले आएं।
चाहें तो काउच या सिटिंग एरिया को हाईलाइट करने के लिए जनरल लाइटिंग के साथ टॉर्चेयर लैंप के साथ रीडिंग लैंप का प्रयोग कर सकते हैं।
Answered by
S
Spardha RaniHealth & Lifestyle Enthusiast
View Profile
Updated on06/01/26
1