Advertisement

Advertisement banner
Food & Cookingलेमन कोरिएंडर सूप कैसे बना सकते हैं और इ...

| Updated on February 20, 2019 | food-cooking

लेमन कोरिएंडर सूप कैसे बना सकते हैं और इसको कब खाना सही होता है ?

1 Answers

@gitapamdeya4828 | Posted on February 20, 2019

लेमन कोरिएंडर सूप सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, यह शरीर को डेटॉक्स करने में मदद करता है | इस सूप को आप रात के खाने के बाद खा सकते हैं | यह सूप खास तौर पर बच्चो की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है |


Article image

(courtesy -Archana'sKitchen )

सामग्री :-

- प्याज - 3 से 4 (बारीक कटे हुए )
- नींबू का रस - 2 बड़ा चम्मच
- चिली सॉस - 2 बड़ा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- काली मिर्च - 1 छोटा चम्मच
- हरा धनिया - 1 कटोरी (बारीक कटा हुआ)
- वेजिटेबल स्टॉक - 5 कप
- गाजर - 1 प्याज
- लहसुन - 1 से 2 (बारीक कटा हुआ)
- मशरूम - 1 से 2 (बारीक कटा हुआ)
- टमाटर - 1(बारीक कटा हुआ)
- गोभी - 1(बारीक कटा हुआ)

Article image(courtesy -Delishably )

विधि :-

- सबसे पहले आप वेजिटेबल स्टॉक बना लें, जिसके लिए आप चार से पांच कप पानी उबाल लें और फिर उसमें गाजर, प्याज, लहसुन, मशरूम, टमाटर, गोभी सभी बारीक कटी हुई सब्जियों को एक साथ ड़ाल दें उसके 10 मिनट बाद दो से चार चुटकी काली मिर्च मिला दें | उसके बाद आप कम से कम 30 मिनट तक इस मिश्रण को उबालें, उसके बाद आपका वेजिटेबल स्टॉक बिलकुल तैयार है |

- उसके बाद आप धीमी आंच पर वेजिटेबल स्टॉक में प्याज, नीम्बू का रस, नमक, हरी धनिया, ड़ाल दें |

- उसके बाद 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाइये |

- 10 मिनट बाद जब वह अच्छे से उबाल जाएँ तो आप गैस बंद कर दें |

- अब आपका लेमन कोरिएंडर सूप बिलकुल तैयार है |





0 Comments