Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
R
May 2, 2019food-cooking

मैंगो फ्रूटी घर पर कैसे बना सकते हैं ?

1 Answers
2

A
@ajeetraturi5757May 2, 2019
गर्मी के मौसम में कुछ ठंडा मिले तो कितना अच्छा लगता है बात अगर मैंगो फ्रूटी की हो तो बच्चे तो इसका नाम सुनते ही खुश | परन्तु बाजार में मिलने वाली मैंगो फ्रूटी अच्छी है या नहीं इसका कोई पता नहीं इसके लिए अगर ये चीज़ आप खुद घर में ही बना लें तो इससे दो फायदें हैं, एक तो ये कि आपके बच्चे खुश रहेंगे और दूसरा कि आपके बच्चों को स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत से भरी चीज़ भी मिलेगी | आइये बनाते हैं मैंगो फ्रूटी घर पर आसानी से -

सामग्री :-
आम - 4 (पके हुए)
कच्चे आम - 2
शक्कर - 300 ग्राम
पानी - आवश्यकता के अनुसार

Article image (Courtesy : Prabhasakshi )

विधि :-
- सबसे पहले आम को छील लें और उसका अंदर का भाग निकाल लें | इसके अंदर के भाग को बारीक़ काट कर कुकर में डालें और पकाएं |

- 2 सिटी लगने के बाद आम पूरी तरह गल का पल्प बन जाता है | अब इसमें शक्कर डालें और कुकर में ही 2 मिनिट तक पकाएं |

- अब आम का पल्प ठंडा होने पर उसको छन्नी से छान लें और उसका पानी अलग रख दें | आम का गाढ़ा मिश्रण अब मिक्सी में पीस लें और उसकी प्यूरी बना लें |

- प्यूरी हो वापस छाने हुए आम के पानी में मिला लें , अच्छी तरह मिलाने के बाद ठंडा करने के लिए इसको फ्रिज में रख दें |

लीजिये मैंगो फ्रूटी तैयार है |

Article image (Courtesy : DADI MA KE NUSKHE )

0
1