मैक्सिकन राजमा सलाद कैसे बना सकते है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Brij Gupta

Optician | पोस्ट किया |


मैक्सिकन राजमा सलाद कैसे बना सकते है ?


4
0




Home maker | पोस्ट किया


अगर खाने में सलाद न हो तो खाने का मज़ा पूरा नहीं होता है, यह खाने का स्वाद भी बढ़ता है और खाने में सलाद शामिल करना सेहत के लिए भी पौष्टिक भी माना जाता है , लेकिन आज मैं आपको खीरे टमाटर का नहीं बल्कि मैक्सिकन राजमा सलाद बनाने की विधि के बारें में बताउंगी |
Letsdiskuss
सामग्री :-
- एक छोटा कप - राजमा (उबला हुआ)
- एक - प्याज (बारीक कटा हुआ)
- एक छोटा कटोरी - हरे प्याज के पत्ते
- एक - टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- दो से तीन - लहसुन (बारीक कटा हुआ)
- एक बड़ा चम्मच - नींबू का रस
- नमक - स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर - स्वादानुसार
- ऑलिव ऑयल - जरूरत के अनुसार
- एक छोटा चम्मच - हरा धनिया पत्ता
विधि :-
- मैक्सिकन राजमा सलाद बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में उबला हुआ राजमा लें |
- उसके बाद बारीक कटा प्याज, हरे प्याज के पत्ते, लहसुन और टमाटर ड़ाल दें |
- इसके बाद आप इसमें ऑयल, नमक और काली मिर्च पाउडर मिला दें |
- अब इसे लगभग आधे घंटे के लिए ऐस ही छोड़ दें |
- आधे घंटे के बाद ऊपर से हरा धनिया और नींबू का रस छिड़क दें |
- अब आपका मैक्सिकन राजमा सलाद बिलकुल तैयार है |Top of Form

और पढ़े- राजमा खाने के क्या फायदे है?


2
0

');