राम लड्डू कैसे बना सकते हैं ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Amayra Badoni

Student (Delhi University) | पोस्ट किया |


राम लड्डू कैसे बना सकते हैं ?


1
0




head cook ( seven seas ) | पोस्ट किया


आपको बता दें की राम लड्डू दिल्ली में मिलने वाली सबसे फेमस स्ट्रीट फ़ूड में से एक है | जो लोग चटपटा खाने का शौक रखते है उन सभी को यह स्नैक बहुत पसंद आएगा |


आज हम आपको घर पर राम लड्डू बनाने की विधि बताएँगे -


समाग्री :-

- मूंगदाल - 2 कटोरी मूंगदाल
- लाल मिर्च पाउडर - 1 (छोटा चम्मच)
- हरी मिर्च - 1-2 (बारीक कटी हुई)
- हरा धनिया - 1 (छोटा चम्मच)
- नमक - स्वादानुसार
- तेल - 3 - 4 (बड़े चम्मच)


Letsdiskuss
(courtesy-bodyseva)

विधि :-

- सबसे पहले आप मूंगदाल को 4-5 घंटे तक पानी में भिगोकर रख दें |

- उसके बाद आप मूंगदाल को दरदरा (ना ज्यादामोटा ना ज्यादा पतला ) पीस लें |

- उसके बाद आप पीसे हुए मूंगदाल में आप स्वादनुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च और हरा धनिया मिला दें |

- उसके बाद मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल ड़ाल कर गरम करें |

- उसके बाद आप तेल के गरम होते ही पेस्ट को एक चम्मच से या हाथ से गोल गोल लेकर लड्डू की शेप बना कर डालें |

- लड्डूओं को अच्छे से सुनहरा और लालहोने तक तल लें, और जब आपके लड्डू लाल हो जाएँ तो कढ़ाई से निकल कर छान लें |

- अब आपका राम लड्डू तैयार है, आप इसे हरी चटनी और मूली के साथ सर्व करें |


(courtesy-herlife)


0
0

');