कैसे कर्ड राइस घर पर बना सकते है? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Sneha Bhatiya

Student ( Makhan Lal Chaturvedi University ,Bhopal) | पोस्ट किया |


कैसे कर्ड राइस घर पर बना सकते है?


2
0




head cook ( seven seas ) | पोस्ट किया


गर्मियों के लिए कर्ड राइस बहुत अच्छा माना जाता है, और यह वजन कम करने का सबसे साधारण और आसान तरीका होता है| उससे भी अच्छ बात यह है की आप इसे कभी भी घर पर आसानी से बना सकते है |
Letsdiskuss
सामग्री -
- एक कटोरी - राइस (सिंगल पॉलिश्ड)
- एक छोटी कटोरी - दही
- एक छोटा चम्मच - उड़द दाल
- एक छोटा चम्मच - चने की दाल
- आधी छोटी कटोरी - मूंगफली
- दो - हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- एक - सूखी लाल मिर्च
- एक - सफेद प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ)
- चुटकीभर - अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
- करी पत्ते - 5-6
- आधा छोटा चम्मच - राई
- चुटकीभर - मेथी दाना
- चुटकीभर - हींग
- तेल - जरूरत के अनुसार
- नमक - स्वादानुसार
विधि -
- कर्ड राइस बनाने के लिए सबसे पहले आप मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में चावल और पानी डालकर दो सीटी लगा कर उबाल लें |
- उसके बाद आप दूसरी तरफ धीमी आंच में एक पैन में मूंगफली भूनें और इसमें नमक मिलाएं |
- उसके बाद उसी पैन में मीडियम आंच में तेल गरम करें और राई, मेथी दाना, उड़द दाल, चने की दाल और सूखी लाल मिर्च ड़ाल कर भूनें |
- इनके भुनने के बाद आप इसमें सफेद प्याज, अदरक, हरी मिर्च और करी पत्ते ड़ाल दें और उसके बाद एक चुटकी हींग |
- उसके बाद आप पके हुए चावल को एक कटोरी में निकालकर रख लें और उसमें दही और मूंगफली ड़ाल कर मिला दें |
- इसके बाद ऊपर से तैयार जो तड़का तैयार किया है उसे डालें और अच्छे से मिक्स कर दें |
- ये लीजिये स्वादिष्ट और भरपूर सेहत के लिए बिलकुल तैयार है कर्ड राइस |


1
0

');