गर्मियों में कैसे बनाये ठंडा-ठंडा अनानास शेक? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Medha Kapoor

B.A. (Journalism & Mass Communication) | पोस्ट किया |


गर्मियों में कैसे बनाये ठंडा-ठंडा अनानास शेक?


0
0




head cook ( seven seas ) | पोस्ट किया


गर्मियों में अनानास बहुत कारगर माना जाता है यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है| इसलिए आप कभी भी घर में बच्चों को और बड़ों को अनानास शेक बना कर पिला सकती है, क्योंकि यह हेल्थी होने के साथ - साथ कई गुणों से भरपूर है |


Letsdiskuss (courtesy-Gimme Some Oven)
सामग्री -
- ताजा पाइनएप्पल का रस - 1 कप
- दूध - 2 कप
- चीनी पाउडर - 6 चमच्च
- ताजा क्रीम - 100 ग्राम
- संतरे का रस - 2 कप
- नींबू का रस- 1चमच्च
- ड्राई फ्रूट्स - छोटे - छोटे कटे हुए (गार्निश करने के लिए)
- आइस क्यूब

विधि -
- पाइनएप्पल शेक बनाने के लिए सबसे पहले आप पाइनएप्पल का रस, संतरा का रस और नींबू का रस मिक्स करके उसमें चीनी ड़ाल कर घोल लें |

- उसके बाद अब इस मिश्रण को फ्रिज में ठंडा होने के लिए कम से एक घंटे के लिए रख दें।

- उसके बाद आप एक दूसरे बर्तन में दूध को ठंडा कर लें |

- जब जूस व दूध ठंडे हो जाए तब आप इसको मिक्सी में डालें और फिर इसमें आइस क्यूब मिक्स करके दो से तीन बार मिक्सी चला कर ब्लेन्ड कर लें |

- इसके बाद आप ताजा क्रीम में चीनी पाउडर मिला लें और मिक्स कर के इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।

- अब आप शेक को गिलास में डालें और फिर इसमें शुगर क्रीम और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स उप्पर से ड़ाल कर गार्निश के लें |

- अब आपका शेक बिलकुल तैयार है।


0
0

');