Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
S
Jul 10, 2023health-beauty

मैं बहुत ठंडे तापमान में अपने स्वास्थ्य का ख्याल कैसे रखूँ?

4 Answers
4

S
@sumansingh9146Oct 17, 2021

मैं बहुत ठंडे तापमान में अपने स्वास्थ्य का ख्याल कैसे रखूँ?

ज़ब भी ठण्ड अधिक बढ़ने लगती है तो हर एक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना ही पड़ता है क्योंकि आप ठंडी मे अपने सेहत को लेके जरा भी लापरवाही करते है तो आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। ठंडी मे ज्यादातर बुजुर्गो को अपने स्वास्थ्य का खास कर ख्याल रखना चाहिए क्योंकि ठंड मे कभी -कभी तापमान ज्यादा होने के कारण ठंड ज्यादा होने लगती है। ऐसे मे बुजुर्गो अपने खानपान और फल मे पपीता, अखरोट, बादाम, अंजीर, आदि गर्म चीजों का सेवन करने से शरीर मे गर्मी बनी रहेगी। इसके अलावा ठंडे तापमान मे अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए गर्म कपडे पहनकर रखे, कान मे मफलर, गर्म वाली इनर और इनर लैगी आदि पहनकर कर अपने शरीर को ठंड से बचा कर रखे।


1. फ्रिज मे रखी हुयी ठंडी चीजों को सेवन ना करे ठंड के मौसम मे ठंडे चीजों का सेवन करने से सर्दी, जुकाम होने की संभवना होती है।

2.ठंड के मौसम मे गर्म पानी पीये ताकि आपके गले मे थोड़ी बहुत खरास भी होंगी तो गुनगुने पानी पीने से गला साफ हो जाता है इसलिए ठंडी के मौसम मे हम सभी को गर्म पानी पीना बेहद जरूरी होता है।

3.तेल मे तले हुई चीजों को बिल्कुल सेवन ना करे क्योंकि आपकी सेहत के लिए हानिकारक होते है।

4.फलो और सब्जियों का भरपूर मात्रा मे सेवन करे क्योंकि इसमें मिलरन और विटामिन भरपूर मात्रा मे पाया जाता है उनका सेवन करने से हमारा शरीर हर बीमारी से लड़ने की क्षमता रखता है।

5.ठंड के मौसम में काढ़ा बनाकर काढ़ा पीने से हमारे शरीर में गर्मी रहती है हम ठंड से अपने शरीर को सुरक्षित रख सकते है।

6. ठंड के समय में अधिकतर बुजुर्ग, नौजवान, बच्चे सुबह -सुबह टहलने या व्यायाम करने के लिए निकलते है तो ज़ब थोड़ी धुप निकल आये तभी घर से बाहर निकले क्योंकि ठंड के मौसम मे धुप लेना बहुत ही जरूरी होता है।

7. फ़ास्ट फ़ूड, जंक फूड का सेवन बिल्कुल ना करे क्योंकि इन सब चीजों को खाने से आपकी इम्यून सिस्टम कमज़ोर हो जाती है और जल्दी ही किसी बीमारी का शिकार हो सकते है।

8.ठंड के समय मे हार्ट अटैक आने के चांस ज्यादा होते है क्योंकि ठंड मे ब्लड जमने लगता है और ब्लड का सही से बॉडी मे सही से सर्कुलेशन नहीं हो पता है।

9.जिन व्यक्तियो को दमा का अटैक आता है उन लोगो को ठंड से बचने के लिए अपना खासकर ध्यान रखना चाहिए क्योंकि यदि दमा से पीड़ित व्यक्तियो को गले मे ठंड लग जाती है तो उनकी मौत निश्चित हो जाती है क्योंकि उनके अंदर ठंड बर्दास्त करने की हिम्मत नहीं होती है।

10.बुजुर्ग व्यक्तियो को ठंड के समय नामक वाली चीजों का सेवन कम करना चाहिए क्योंकि दिल की बीमारी होने का खतरा रहता है।

11.जिन नौजवानों, बुजुर्गो को दिल की बीमारी होती है उनको शराब, सिंगरेट नहीं पीना चाहिए सेहत के लिए हानिकारक होता है।

12. खास कर बुजुर्गो को ठंडी के मौसम मे अपने हाथ, पैर, कान, नाक को कवर करके रखना चाहिए क्योंकि बुजुर्गो को अक्सर ठंड घूंटने मे लगने से दर्द होना शुरू हो जाता है तथा उनको घुटने मे वात पकड़ लेता है।

13. बुजुर्गो को हमेशा ठंड के समय खाने मे कुछ हल्का जैसे -दलिया,साबुन दाना, चावल मुंग की कीचडी आदि चीजों का सेवन करने से उनकी बॉडी फिट रहती है और वह जल्दी किसी बीमारी का शिकार नहीं पाते है।

Article image

1
3
S
@setukushwaha4049Feb 15, 2022

मै बहुत ठंडे तापमान मे अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए बहुत सी चीज़ो को कर सकता हूँ-

•ठंड से बचने के लिए हमें अपने कान, मुँह को पैक करके रखना चाहिए जिससे कि ठंड से बच सके।

•ठंडे के मौसम मे ठंडी चीजों को खाने से बचे जिससे कि स्वास्थ्य ना बिगड़े।


•ठंडे तापमान मे अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए हल्के गुनगुना पानी पिए, जिससे सर्दी जुकाम ना हो पाये।

•ठन्डे मौसम मे काढ़ा बनाकर अवश्य पिये जिससे आपकी बॉडी मे गर्महट रहे और सर्दी जुकाम ना हो पाये।

Letsdiskuss

इसे भी पढ़ें :- कुछ बुनियादी स्वास्थ्य युक्तियाँ क्या हैं?

1
3
avatar
@aanchalsingh1985Feb 15, 2022

ठंड के मौसम में अपने स्वास्थ्य एवं सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है।

. ठंड के मौसम में अधिक गर्म कपड़ों से कवर करके अपना शरीर रखना चाहिए।

. सर्दियों के मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए । और ठंड के मौसम में हर्बल टी पीने से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।

. ठंड के मौसम के समय नमक का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।

. ठंड के मौसम में ठंडी चीज खाने से बचना चाहिए ताकि हमारा स्वास्थ्य ठीक रहे.।Article image

1
3
M
@meenakushwaha8364Jul 8, 2023

मै बहुत ठंडे तापमान मे अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए अपने कान, आंख,नाक क़ो ठंड मे कवर करके रखे कई बार ऐसा होता है कि ठंड वाले कपड़े पहनकर रखते है और कान मे कैप नहीं लगाते है जिसके कारण कान से ठंड लग जाती है और हम बीमार पड़ जाते है।


ठंडे तापमान मे अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए हर्बल टी पिए इससे शरीर मे गर्महट बनी रहेंगी और आपका शरीर भी फिट रहेगा।Article image

1
2