Rinki Pandey's avatar
Sep 16, 2022food-cooking

टमाटर की बर्फी कैसे बनाई जाती है?

12
2 Answers

A
Sep 15, 2022

Letsdiskuss

इसे भी पढ़े: टमाटर खाने के क्या फायदे है ?

टमाटर Tomato की बर्फी कैसे बनती है, यह बात जानकर आपको आश्चर्य होगा कि टमाटर की बर्फी कैसे बनती है।

जबकि आपने टमाटर की चटनी का स्वाद चखा होगा और पकौड़ी के साथ खाया होगा। तींखी, खट्टी मजेदार टमाटर की चटनी होती है।होती है। टमाटर की चटनी तो वैसे फेमस है लेकिन टमाटर की बर्फी भी कम फेमस नहीं है।‌इसे भी लोग बनाकर खाते हैं।

टमाटर की बर्फी बनाने की पूरी प्रक्रिया के बारे में हम यहां आपको बताने जा रहे हैं। टमाटर की बर्फी बनाना बहुत आसान है, इसे आप चुटकियों में बना सकते हैं। सबसे पहले हम आपको बताएंगे कि टमाटर की बर्फी बनाने में कौन-कौन सी सामग्री की जरूरत पड़ती है।

टमाटर की बर्फी बनाने की सामग्री tomato Barfi recipe samagri



  • 3,4 लाल टमाटर
  • 1 कटोरी नारियल का बुरा
  • 1 कटोरी चीनी
  • 1 छोटी चम्मच इलायची पाउडर
  • 3 छोटी चम्मच घी
  • 2 छोटी चम्मच कटे मेवा

टमाटर की बर्फी बनाने की विधि के बारे में यहां हम बता रहे हैं आप इसे आसानी से बना सकते हैं।

लाल टमाटर को मिक्सी में डालकर इसे बारीक पीस लीजिए।

इसके बाद आप stove पर एक Pan रखिए और उसमें देसी घी एक चम्मच डाल दीजिए।

इसके बाद टमाटर के इस पेस्ट को उसमें डाल दीजिए। गैस की आंच को धीमी कर दीजिए।

इसमें चीनी डालकर इसे अच्छे तरीके से चलाइए। नारियल का बुरादा भी मिला दीजिए।

यह थोड़ा गाढ़ा हो जाएगा इसके बाद कटे हुए मेवे भी इसमें मिला दीजिए। इलायची पाउडर मिला दीजिए । तब तक धीमी आंच पर चलाते रहिए जब तक यह पेस्ट ना बन जाए। आप गैस बंद कर दीजिए और किसी स्टील के बर्तन पर या फॉयल पेपर पर इसे फैला दीजिए। फिर उसके बाद इस पर थोड़े से मेवे डाल दीजिए। बर्फी के आकार में काट लीजिए।

10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दीजिए।‌ इसके बाद निकालिए। सर्व करिए और खाइए। यह टमाटर की बर्फी इतनी स्वादिष्ट है कि सबको अच्छी लगेगी।

tomato Barfi recipeआपको पसंद आई हो तो हमें जरूर बताइए कमेंट करके और इसे शेयर जरूर कीजिएगा धन्यवाद।

इसे भी पढ़े: टमाटर फेस पैक कैसे बनाएं ?



6
avatar
Sep 16, 2022

आज हम आपको टमाटर की बर्फी बनाने की विधि बताइए जिसे बनाना बहुत ही आसान होता है और यह खाने में भी काफी स्वादिष्ट होती है।

आवश्यक सामग्री

6 टमाटर

एक बड़ा चम्मच घी

दो चम्मच मैदा

1 कप चीनी

एक कप पानी

इलायची पाउडर

कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता

बर्फी बनाने की विधि

टमाटर की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को टुकड़ों में काट लेना है, इसके बाद इसे मिक्सी मे अच्छे से पीस लेना है। इसके बाद टमाटर को एक कटोरी में निकाल कर रख लेना है, इसके बाद में मैदा भी एक कटोरी में छानकर रख लेना है। अब मैदा और टमाटर के पेस्ट को एक साथ मिक्स कर लेना है मिक्स करने के बाद एक कटोरी में चीनी और पानी को उबाल लेना है जब चीनी घुल जाए तो उसमें टमाटर के पेस्ट को डालकर उसे अच्छे से पकने देना है इसके बाद इसमें ड्राई फ्रूट्स डालकर इसे धीमी आंच में पकने देना है और जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो उसे एक थाली में परोस देना है। और देखते हैं कि हमारी टमाटर की बर्फी बनकर तैयार हो जाती है।Letsdiskuss

इसे भी पढ़े: टमाटर सुप केसे बनाते है?

5