भगवत गीता यानि भगवान के मुख से निकला हुआ माधुर्य गीत। भगवत गीता हमारे जीवन का मार्गदर्शन है । भगवत गीता यानि जीवन जीना का तरीका। भगवत गीता यानी जीवन जीने की सही कला। भगवत गीता यानि हमारे जीवन की हर छोटी व् बड़ी समस्याओं का समाधान। इसलिए आज हम आपको बताएंगे हमारे परम पवित्र श्रीमद्भागवत गीता में कितने अध्याय हैं इसके बारे में पूरी जानकारी बताएंगे।
श्रीमद् भागवत गीता में 18 अध्याय हैं और अगर जो व्यक्ति 18 अध्याय को पढ़े और समझे तो जीवन में पॉजिटिव नजरिया आ जाएगा। हमारे सोचने का तरीका इतना सही दिशा में होगा। जिससे हमें दुनिया की कोई भी ताकत कमजोर नहीं कर सकती क्योंकि सिर्फ हमारा आत्मविश्वास ही नहीं बल्कि आत्म बल भी बढ़ेगा।जो आज के युग में बहुत ज्यादा जरूरी है।
श्रीमद् भागवत गीता में 18 अध्याय हैं और 18 अध्यायों में 700 श्लोक भी हैं।जिसमें से भगवान श्री कृष्ण ने 574 श्लोक, अर्जुन ने 85 श्लोक, धृतराष्ट्र ने एक श्लोक, तथा संजय ने 40 श्लोक कहे हैं।






