दोस्तों भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले मैच का इतिहास काफी समृद्ध रहा है क्योंकि 1932 से लेकर अब तक कई सारे मैच खेले जा चुके हैं। जिनमे वनडे T20 और टेस्ट मैच भी शामिल है। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच में राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव जैसे कप्तानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज के आर्टिकल में हम यह विस्तारपूर्वक बतलाएंगे की भारत और इंग्लैंड के बीच कितने मैच खेले गए हैं तथा उन मैचों का इतिहास क्या है। इसीलिए हमारे आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें ।
टेस्ट मैच की जानकारी: -
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला मैच 1932 को खेला गया था और यह टेस्ट मैच 30 जून 1973 को खेला गया था। यह टेस्ट मैच भारत का पहला टेस्ट मैच था जो की इंग्लैंड के साथ खेला गया था और इसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था। यह मैच CR नायडू की कप्तानी में खेला गया था और तब से लेकर अब तक तकरीबन 132 टेस्ट मैच भारत और इंग्लैंड आपस में खेल चुके हैं। अजीत वाडेकर की कप्तानी में सन 1971 में भारत ने टेस्ट मैच जो इंग्लैंड के खिलाफ खेली एवं जीत हासिल की एवं 1986 में कपिल देव की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को 2-0 से हराकर एक बहुत बड़ी जीत हासिल की और यह इतिहास के लिए यादगार साबित हुआ। फिर 2000 मे राहुल द्रविड़ के कप्तानी में भी भारत को इंग्लैंड के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज में जीत हासिल हुई एवं क्रिकेट की दिशा में एक नया मोड़ आया।

वन डे मैच की जानकारी: -
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच 13 जुलाई 1974 को खेला गया था। वन डे के तौर पर भारत और इंग्लैंड ने 100 से अधिक मैच खेले हैं। वन डे के तौर पर 2002 की ट्रॉफी का फाइनल भारतीय क्रिकेट में एक ऐतिहासिक दिन था। जब भारत ने इंग्लैंड को फाइनल में हराया। इस जीत के जश्न के तौर पर सौरव गांगुली ने अपनी शर्ट उतार कर जश्न मनाया था। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में 2013 में भी भारत ने इंग्लैंड को हराया। जो की प्रत्येक क्रिकेट का एक ऐतिहासिक दिन बन गया।
T20 क्रिकेट का विवरण: -
T20 के तौर पर भारत और इंग्लैंड का पहला मैच 19 सितंबर 2007 को खेला गया था और इसमें भारत ने जीत हासिल की थी। T20 प्रारूप में दोनों टीमें एक दूसरे को लगभग सामान्य रूप से टक्कर देती आई है। 2021 में भारत ने पांच दिनों की T20 सीरीज को 3-2 से जीता और फिर 2022 में इंग्लैंड नेे सेमीफाइनल में भारत को हराया। यह दोनों टीमों के बीच प्रतियोगिता की गुणवत्ता को दर्शाता है।
निष्कर्ष: निष्कर्ष के तौर पर अब तक भारत और इंग्लैंड के बीच कुल 135 टेस्ट मैच, 106 वनडे मैच, 22 T20 मैच खेले गए हैं। जिसमें T20 मैच में अधिक से अधिक भारत ने जीत हासिल की है एवं भारत का प्रदर्शन दिन पर दिन सुधरता जा रहा है और भारत एक मजबूत टीम के रूप मे उभरकर सामने आ रही है। बताए गए मैच के आंकड़े दिन पर दिन बदलते रहते हैं क्योंकि भारत और इंग्लैंड में दोनों के बीच नियमित रूप से क्रिकेट मैच खेले जा रहे हैं।

