दोस्तों आप कंप्यूटर तो चलाते ही होंगे और कंप्यूटर चलाते हैं तो आपको माउस के बारे में पता ही होगा क्योंकि माउस के बिना कंप्यूटर तो चल ही नहीं सकता है।इसलिए चलिए मैं आपको बताती हूं कि माउस क्या है और माउस के कितने प्रकार होते हैं।
माउस- माउस एक प्वाईंटर डिवाइस है जो कंप्यूटर के स्क्रीन को मैन्युअली ऑपरेट करता है। माउस एक हार्डवेयर है जिसे हम छू सकते हैं और कंप्यूटर के जितने भी एप्लीकेशन और आइटम है उनको हम माउस की मदद से सेलेक्ट करके ओपन और बंद करते हैं। माउस एक इनपुट डिवाइस भी है।
चलिए हम आपको माउस का फुल फॉर्म बताते हैं माउस का फुल फॉर्म है - मैन्युअली ऑपरेटेड यूजर सिलेक्टिंग इक्विपमेंट।
माउस को सन्न 1963 में डगलस कॉर्ल एंगेल्बर्ट ने बनाया था। माउस में तीन बटन होते हैं जिसमें एक राईट बटन होती है एक लेफ्ट बटन होती है और बीच में स्क्रॉल बटन होती है। माउस में एक वायर होती है और उसमें USB पिन लगी होती है जिसकी सहायता से हम माउस को कंप्यूटर से कनेक्ट करते हैं।
चलिए हम आपको माउस के प्रकारों के बारे में बताते हैं।
माउस के प्रकार- माउस चार प्रकार का होता है-
- कॉर्डेड माउस।
- वायरलेस माउस।
- मैकेनिकल माउस।
- ऑप्टिकल माउस।
1. कॉर्डेड माउस - कॉर्डेड माउस में एक वायर के साथ USB लगी होती है, जिसे हम कंप्यूटर से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं और इसका उपयोग कर सकते हैं। कॉर्डेड माउस मे बैटरी की अवश्याकता नहीं होती है।
2. वायरलेस माउस - इसमे वायर और USB दोनों नहीं होते हैं इसमें केवल यूएसबी रिसीवर होता है जिसे हम कंप्यूटर से कनेक्ट कर सकते हैं।
3. मैकेनिकल माउस- मैकेनिकल माउस में रबड़ की बाल लगी होती है।
4. ऑप्टिकल माउस- पॉलिटिकल माउस में एलईडी लगी होती है।
तो दोस्तों यह थी माउस के बारे में कुछ जानकारी आशा है कि आपको पसंद आई होगी।








