Advertisement

Advertisement banner
Othersदोस्ती और नौकरी को एक साथ कैसे बैलेंस कर...
R

Ram kumar

| Updated on February 5, 2019 | others

दोस्ती और नौकरी को एक साथ कैसे बैलेंस करें ?

1 Answers
R

@ruchikadutta9160 | Posted on February 5, 2019

आज कल के समय में दोस्ती और नौकरी दोनों एक साथ मैनेज करना बहुत ही मुश्किल है | वर्तमान समय में इंसान बहुत व्यस्त है जिसके कारण उसको किसी अपने के लिए ही समय नहीं है | एक से एक मोबाइल खरीद लेते हैं, सभी के नंबर फ़ोन पर save होते हैं | पर इतना टाइम नहीं की अपने दोस्तों से बात कर सकें |


- समय का सही उपयोग करें :-
सबसे पहले तो आप समय का निर्धारण करें | अगर आप अपने समय को सही तरह से मैनेज कर सकते हैं तो आप अपनी दोस्ती और अपने काम दोनों को समय दे सकते हैं | समय पर अपने ऑफिस जाना और समय पर अपना काम कर लेने से आप का समय निश्चित होता है जिसके बाद आप अपने ऑफिस से सही समय पर निकलें और अपने दोस्तों को भी समय दे सकें |

- अंडरस्टैंडिंग :-
दोस्ती और नौकरी में अगर सही बैलेंस रखना हो तो सबसे जरुरी है, कि आपके और आपके दोस्तों के बीच सही समझदारी हो जिसके चलते आपके बीच कभी भी कम्युनिकेशन गैप न हो | अच्छे दोस्त वो होते हैं जो आपकी हर प्रॉब्लम को समझे और आपसे कभी कोई सवाल न करें | अगर आप दोनों में अच्छी अंडरस्टैंडिंग है तो आप अपने काम और अपनी दोस्ती दोनों में सही बैलेंस बना सकते हैं |

age और maturity :-
अपने काम और दोस्ती में आपको अगर फर्क रखना है तो इसके लिए उम्र और maturity होना बहुत जरुरी है | अगर आप सामान उम्र के हैं तो आप एक दूसरे को जरूर समझेंगे | क्योंकि एक उम्र के होने का मतलब है आप में समझदारी भी एक जैसी है | अगर आप जॉब करते हैं तो दूसरा भी जॉब करता है | अगर आप इसके बाद भी एक दूसरे के लिए कभी कभी समय निकालें तो आप दोनों में कोई पॉब्लेम नहीं आएगी और आप जॉब और दोस्ती दोनों को बैलेंस कर पाओगे |

Article image (Courtesy : Slate Magazine )

0 Comments