K
Updated on Jul 15, 2019astrology

गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर प्रियजनों को कैसे सुभकामनाएँ दें?

2
1 Answers

A
Answered on Jul 15, 2019

गुरु पूर्णिमा को बहुत शुभ और पवित्र त्यौहार माना जाता है इसे ख़ास तौर पर नेपाल, भारत और भूटान में हिंदुओं, बौद्धों और जैनियों द्वारा मनाया जाता है | आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं और इसी दिन महर्षि व्यास का अवतरण धरती पर हुआ था | व्यासजी गुरुओं के भी गुरु माने जाते हैं | इसलिए आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को सभी शिष्य अपने-अपने गुरु की विशेष रुप से पूजा करते हैं और उनका आभार व्यक्त करते हैं |


Article image

courtesy-google


कुछ लोग इसे व्यास पूजा का पर्व भी कहते हैं, क्योंकि गुरु ही अपने शिष्यों को अंधेरे से उजाले का रास्ता दिखाते हैं. भले और बुरे का मार्गदर्शन कराते हैं | गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस दिन को गुरु वेद व्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है | गुरु पूर्णिमा के दिन आप अपने शिक्षकों के प्रति प्रेम और सम्मान को व्यक्त करने के लिए नीचे दिए गए मैसेजेस व्हाट्सऐप, फेसबुक और ग्रीटिंग्स के जरिए भेजकर शुभकामनाएं दें |

- गुरू गोविन्द दोऊ खड़े,
काके लागूं पांय।
बलिहारी गुरू अपने
गोविन्द दियो बताय।।
गुरू पूर्णिमा की शुभकामनाएं!
- शांति का पढ़ाया पाठ,
अज्ञानता का मिटाया अंधकार,
गुरू ने सिखाया नफरत पर विजय पाना,
गुरू पूर्णिमा की शुभकामनाएं!
- गुरू के उपकार का,
कैसे चुकाऊं मोल,
हीरे, मोती से भी अनमोल है गुरु,
गुरू पूर्णिमा की शुभकामनाएं!


1