Others

बुरे दोस्तों की पहचान कैसे करें?

S

| Updated on February 21, 2022 | others

बुरे दोस्तों की पहचान कैसे करें?

5 Answers
670 views
R

@ruchikadutta9160 | Posted on March 11, 2019

यह बेहद सरल है। यदि वह "मित्र" आपको अच्छा महसूस नहीं कराता है, तो वह आपके लिए सही नहीं है। उसे अपने जीवन से निकालो |


हम ऐसे समय में रहते हैं जब "दोस्ती" की परिभाषा को बदमाशी के साथ गहराई से जोड़ा जाता है, और यह 20 के दशक में किशोरों और उन लोगों के बीच बेहद स्पष्ट है |

"एक अच्छा दोस्त आएगा और आपको जेल से बाहर निकाल देगा, लेकिन एक सबसे अच्छा दोस्त आपके बगल में बैठा होगा"
हां, हम इस तरह के बेतुके और बेतुके उद्धरण साझा कर रहे हैं, क्योंकि, यह "अच्छा" लगता है |

यदि आपके पास एक "दोस्त" है, जो आपको अच्छा महसूस करने का तरीका नहीं बताता है, तो वह एक दोस्त नहीं है |

बुरे दोस्तों के क्लासिक संकेत हैं। यहाँ उन संकेतों में से कुछ हैं :

i) वे आपको दूसरों के सामने अपमानित करते हैं |
ii) आप जो भी कर रहे हैं, उसमें बुरे दोस्त आपको प्रोत्साहित नहीं करते हैं |
iii) वे बहुत शिकायत करते हैं |
iv) उनके पास सपने और लक्ष्य नहीं हैं |
v) वे दूसरे लोगों से नकारात्मक बातें करते हैं |

एक खुश और संतुष्ट जीवन जीने के लिए, यह जरूरी है कि आप सकारात्मक लोगों के साथ रहें | हालांकि, यदि आपके दोस्त एक नकारात्मक हैं, और आप उन्हें आसानी से पहचान पाएंगे, तो वे आपके लिए अच्छे नहीं हैं |

ये बुरे दोस्त के कुछ क्लासिक संकेत हैं।

Loading image... (Courtesy: India.com)


1 Comments
M

@medhasinghkapoor4841 | Posted on April 1, 2019

1- बुरे और अच्छे दोस्तों की पहचान करना बहुत आसान होता है ज़ाहिर सी बात है जो दोस्त आपको हमेशा ही यह कहे की जो आप कर रहे हो वह ठीक है ऐसे लोग कभी भी अच्छे दोस्त नहीं बन सकते है वह आपके जीवन में बुरे दोस्त है |

2- कुछ दोस्तों की आदत होती है वह बेवज़ह ही आपके सारे कामो में नुस्ख निकालेंगे, कभी भी अच्छा नहीं कहेंगे ऐसे लोग कभी भी दोस्त कहलाने के लायक नहीं होते है |

3 - कुछ लोग दोस्त बन कर आपके पीठ पीछे एक दूसरे की बुराई करते है और यह बहुत गलत बात होती है , इसलिए हमेशा याद रखो जो आपके सामने दूसरों की बुराई करता है वह आपकी बुराई भी जरूर कही न कही करता होगा, ऐसे लोग भी बुरे दोस्तों की गिनती में आते है |

Loading image... (courtesy-Herie)

1 Comments
S

@setukushwaha4049 | Posted on February 18, 2022

अच्छे या बुरे दोस्तों की पहचान करना बहुत ही आसान होता है,जो दोस्त आपके सामने किसी दूसरे दोस्त के बारे मे बुराई करता है किसी ना किसी बात को लेके इससे यह पता चलता है, कि वह दोस्त आपकी बुराई किसी दूसरे दोस्त से कही ना कही करता ही होगा, यही बात से जाहिर होता है कि वह कितना बुरा दोस्त है।

बुरे दोस्त वह होते है, जो आपको बात- बात पर किसी चीज को लेके ताना मरते है या आपको निचा दिखाने की कोशिश करते है।


बुरे दोस्त की पहचान यह होती है कि वह आपकी कामयाबी से चिढ़ते है,तथा आपके अच्छे वक़्त मे आपके साथ रहेंगे लेकिन बुरे वक़्त मे आपका साथ छोड़ देंगे।

Loading image...

1 Comments
logo

@aanchalsingh1985 | Posted on February 20, 2022

बुरे दोस्त अक्सर वे लोग होते हैं जो हमारे साथ विपत्ति में साथ नहीं देते हैं किसी ना किसी कारण से वह हमेशा पीछे हटते रहते हैं। जबकि दोस्त ऐसे होते हैं जो हमारे साथ स्नेह और प्यार देते हैं खुश रखने की कोशिश करते हैं मगर जो बुरे दोस्त होते हैं वह इन सब का उल्टा ही अक्सर देते हैं बुरे दोस्त अक्सर वे होते हैं जो हमेशा लोगों के बीच में बैठकर बुराई करते रहते हैं। Loading image...

1 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on February 21, 2022

आज मैं आपको बताना चाहती हूं कि बुरे दोस्त आखिर होते कौन है बुरे दोस्त वह होते हैं जो हमेशा आपकी दूसरों से बुराइयां करते रहते हैं हमेशा आपका गलत सोचते रहते हैं एक बुरा दोस्त हमेशा आपका अतीत ही सोचेगा और हमेशा आप को नीचा दिखाने की कोशिश करता रहेगा यदि आप कोई अच्छा काम करने जाते हैं तो आपका बुरा दोस्त हमेशा आपको उस काम को करने से रोकता रहेगा और लोगों के बीच में आपके बारे में गलत गलत बातें बताएगा ताकि लोग आपके बारे में गलत सोचे और आप से नफरत करने लगे यही पहचान होती है एक बुरे दोस्त की।Loading image...

1 Comments