M
Feb 26, 2019food-cooking

घर पर चटपटी भेल कैसे बनाएं ?

1
1 Answers

अगर आप घर में खाली बैठी है और कुछ चटपटा खाने का मन कर रहा है तो आप अपने लिए चटपटी भेल बना सकते है, क्योंकि यह आसानी से बन जाती है और आपके स्वाद को बदलने में भी मदद करेगा | इतना ही नहीं अगर आपके बच्चों के एग्जाम चल रहे है और आप सोच रही है की इन्हे पढाई के दौरान क्या हल्का स्नैक बना कर खिलाया जाएँतो आप उन्हें भेल बना कर दें सकती है | आज मैं आपको घर पर स्वादिष्ट चटपटी भेल बनाने की विधि बताती हूँ |


Article image

(courtesy -archanaskitchen )

समाग्री :-
- मुरमुरा - 4 कप
- तेल - 1 चम्मच
- हल्दी - 1/4 चम्मच
- आलू भुजिया नमकीन - 1 कटोरी
- चिवड़ा - 1 कटोरी
- आलू (उबले हुए ) - 1 कटोरी
- धनिया पत्ता - आधा कटोरी
- काले चने ( उबले हुए) - 1 कटोरी
- प्याज (बारीक कटी हुई ) - 1 कटोरी
- टमाटर(बारीक कटी हुई) - 1 कटोरी
- मिर्च - 4
- लाल मिर्च - 1 चम्मच
- चाट मसाला - 2 चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- इमली चटनी - 2 चम्मच


Article image (courtesy -archanaskitchen )


विधि :-

- सबसे पहले आप एक बाउल में मुरमुरे लें और उसमें तेल 1 चम्मच और हल्दी मिला दें |

- फिर उसमे चिवड़ा,और आलू भुजिया नमकीन डाल दे |

-उसके बाद उसमें उबले हुए आलू के टुकड़े, टमाटर, उबले हुए काले चने , प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ता एक साथ डाल दे |

-अब उसमे लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, अपने स्वादानुसारनमक डालने के बाद उसमें इमली की चटनी मिला दें |

- उसके बाद सब कुछ अच्छे से मिक्स कर लें |

- ये लीजिये अब आपकी स्वादिष्ट भेल बिलकुल तैयार है |


React