A
Feb 28, 2019
यह एक ऐसी डिश है जिसे आप सुबह के नाश्ते में या फिर शाम के नाश्ते में बना कर खा सकते हों, क्योंकि ब्रोकोली में भरपूर मात्रा में विटामिन B- 1,2,3 और 6 पाया जाता है जो शरीर के लिए बहुत उपयोगी होता है | अब तक आपने सिर्फ ब्रोकोली की सब्जी बनाई होगी लेकिन अब आप ब्रोकोली का इस्तेमाल सूप बनाने में करें यह अच्छे स्वाद के साथ - साथ सेहत के लिए मददगार है |

(courtesy -Taste of Home )
सामग्री :-
- एक कप - ब्रोकोली (कटी हुई)
- 3 आलू - मॉडियम (कटे हुए)
- 1 कली लहसुन - बारीक कटी हुई
- नमक - स्वादानुसार
- 1/2 चमच्च - काली मिर्च पाउडर
- मक्खन - जरूरतानुसार
- पानी - जरूरतानुसार
(courtesy -FoodWineMagazine )विधि :-
- ब्रोकोली सूप बनाने के लिए सबसे पहले आप धीमी आंच में एक पैन में मक्खन ड़ाल कर गर्म करे लें |
- उसके बाद आप मक्खन के गरम होते ही इसमें ब्रोकोली, आलू और लहसुन डालकर अच्छे से भूनें लें |
- फिर इसमे पानी डालकर आलू और ब्रोकोली के सॉफ्ट होने तक कम से कम 20-25 मिनट तक पका लें |
- उसके बाद आप उसमें स्वादानुसार नमक मिलाकर अच्छे से चला लें और गैस की आंच बंद कर लें |
-उसके बाद आप ऊपर से काली मिर्च पाउडर डालें और थोड़ा सा मक्खन डालकर सर्व करें |
1