घर पर भांग वाली ठंडाई कैसे बनाएं ?

| Updated on March 4, 2019 | Food-Cooking

घर पर भांग वाली ठंडाई कैसे बनाएं ?

1 Answers
975 views

@anitakumari1382 | Posted on March 4, 2019

महाशिवरात्रि के त्यौहार पर अगर घर पर भांग वाली ठंडाई प्रसाद के रूप में नहीं बनाई तो शिवरात्रि पूरी नहीं लगती है | इसलिए आज महाशिवरात्रि के पर्व पर मैं आपको भांग वाली ठंडाई घर पर बनाने की विधि के बारे में बताउंगी |


Loading image...

(courtesy-Archana's Kitchen)

समाग्री :-

- 1 लीटर - पानी
- 1 कप - चीनी
- 250 ग्राम - दूध
- आधा चम्मच - सौंफ
- एक छोटा चम्मच - खसखस
- एक बड़ा चम्मच - खरबूजे के बीज
- एक छोटा चम्मच - साबुत काली मिर्च
- आधा छोटा चम्मच - इलायची पाउडर
- एक चौथाई कप - गुलाब की पत्तियां
- 15 भांग की गोलियां
- 10-15 गिरी - बादाम


Loading image...
विधि :-

- घर पर भांग वाली ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले पानी में चीनी डालकर दो घंटे के लिए छोड़ दें |

- उसके बाद एक अलग बर्तन में भांग की गोलियों के साथ सारी सूखी सामग्रियों में थोड़ा पानी मिलाएं और सबको भिगोकर रख दें |

- दो घंटे बाद सारी सूखी सामग्रियों को एक साथ पीसकर बारीक पेस्ट बना लें |

- अब पेस्ट को छन्नी से अच्छी तरह छान लें |

- अब पेस्ट को और चीनी के पानी को कच्चे दूध में डालकर अच्छी तरह मिला लें |

- आप ठंडाई को 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें |


लीजिये भांग वाली ठंडाई तैयार है |



0 Comments