M
Updated on Mar 2, 2019food-cooking

चीज कॉर्न बॉल्स कैसे बनाएं ?

1
1 Answers

Updated on Mar 2, 2019

अगर संडे की सुबह के नाश्ते में चीज कॉर्न बॉल्स शामिल किया जायें तो बच्चे बहुत खुश हो जाते है, और बच्चे ही क्यों बड़े को भी चीज कॉर्न बॉल्स बहुत पसंद करते है | यह एक ऐसी स्नैक्स रेसिपी है, जिसे आप सुबह के नाश्ते में चाय के साथ तो खा ही सकते हो लेकिन अगर अचानक घर पर मेहमान आ जाये तब भी आप यह रेसिपी आसानी से बना सकते हो |


Article image

(courtesy - Patrika)

सामग्री :-
- 3 से 4 - आलू (उबले हुए)
- 1 कप - कॉर्न (उबले हुए)
- 50 ग्राम - पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
- 2 बड़ा चम्मच - कॉर्न फ्लोर
- 3 - हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 छोटा चम्मच - हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
- 1/2बड़ा चम्मच - काली मिर्च पाउडर
- 5 / 6 - चीज क्यूब्स
- 1 छोटी कटोरी - ब्रेड क्रम्ब्स
- 1 छोटा चम्मच - चाट मसाला
- नमक - स्वादनुसार
- 2 से 4 (बड़ाचमच्च) - तेल (तलने के लिए )

Article image (courtesy -indiamart )

विधि :-

- चीज कॉर्न बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर के रख लें |

- उसके बाद आलू में कॉर्न और कद्दूकस किया हुआ पनीर भी डाल कर मिक्स कर लें |

- अब इसमें कॉर्न फ्लोर (मकई का आटा) मिलाएं |

- उसके बाद आप उसमें बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें |

- फिर आप धीमी आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करें |

- उसके बाद हथेलियों पर तेल लगाकर मिश्रण का थोड़ा सा हिस्सा लें, और इसमें चीज क्यूब्स रखकर और एक चुटकी चाट मसाला डालकर बॉल का आकार दें, इसी तरह से सभी बॉल्स बना लें |

- अब आप गरम तेल में बॉल्स को ब्रेड क्रम्ब्स पर लपेटते हुए कड़ाही में डालें, और सुनहरा होने तक अच्छे से तल लें और उसके बाद गैस बंद कर दें |

- अब आप इसे कढ़ाई से निकल लें |

- उसके बाद आपकेस्वादिष्ट चीज कॉर्न बॉल्स बिलकुल तैयार है | अब आप उस पर ऊपर से थोड़ा सा चाट मसाला छिड़ककर टोमैटो कैचप के साथ खाएं |



React