घर पर चीज़ गार्लिक ब्रेड कैसे बनाएं? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


A

Anonymous

B.A. (Journalism & Mass Communication) | पोस्ट किया |


घर पर चीज़ गार्लिक ब्रेड कैसे बनाएं?


0
0




head cook ( seven seas ) | पोस्ट किया


अगर सुबह के नाश्तें में आपको चीज़ गार्लिक ब्रेड खाने को मिल जाएँ तो इससे बेहतर और कुछ हो ही नहीं सकता है | इसलिए आज मैं आपको घर पर चीज़ गार्लिक ब्रेड बनाने की विधि के बारें में बताउंगी |


Letsdiskuss

courtesy -BBC Good Food

समाग्री -
- 4 स्लाइस सफेद ब्रेड
- 4 बड़े चम्मच नरम मक्खन
- 1/2 कप मोज़ेज़ारेला चीज़
- 10-12 लहसुन की कालिया छिली हुए
- 2 बड़े चम्मच धनिया पत्ती कटी हुई
- 1 बड़ा चम्मच चिली फ्लेक्स

विधि -

- घर पर चीज़ गार्लिक ब्रेड बनाने के लिए सभी आवश्यक सामग्री ले लीजिए और एक कटोरे में मक्खन को डालिए।

- उसके बाद लहसुन की कलियो को कद्दूकस करे, और इस मिश्रण को मिलाए ताकि मक्खन और लहसुन अच्छी तरह से मिल जाए।
- उसके बाद आप ब्रेड का स्लाइस लें और एक तरफ 1 बड़ा चम्मच लहसुन वाला मक्खन को फैला दीजिए।

- अब आप ब्रेड के उपर अपने इच्छानुसार चीज़ को कद्दूकस कर के डालें, फिर चीज़ पर कुछ धनिया के पत्ते और चिली फ्लेक्स छिड़के।
- उसके बाद एक पैन गरम करे और उसमे 1/4 छोटा चम्मच मक्खन डाले, तैयार ब्रेड को पेन में रखें।।

- उसके बाद पैन को ढक दे और 3 मिनट के लिए ब्रेड को धीमी आच ब्राउन होने तक सिकने दे या जब तक कि चीज़ पूरी तरह से पिघल नही जाता।

- चीज़ पिघल चुका है और कुरकुरी, चीज लहसुन ब्रेड टोस्ट सर्व करने के लिए तैयार है।



0
0

');