Advertisement

Advertisement banner
Food & Cookingनारियल की चटनी कैसे बनाते हैं?
image

| Updated on January 17, 2022 | food-cooking

नारियल की चटनी कैसे बनाते हैं?

2 Answers
S

@setukushwaha4049 | Posted on January 17, 2022

नारियल की चटनी डोसा और इटली के साथ खाने मे बहुत ही अच्छा लगता है, ज़ब भी लोग इटली सुबह नाश्ते मे बनाते है तो उसके साथ नारियल की चटनी जरूर बनाते है। आज हम यहाँ पर नारियल की चटनी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे है।

नारियल की चटनी बनाने के लिए समाग्री :-

1कच्ची नारियल

हरी मिर्च

अदरक

लहसुन

भुने हुये चने 100ग्राम

आम का आमचूर

नमक

तड़के के लिए :-

राई

जीर

करी पत्ता

सुखी लाल मिर्च

तेल

नारियल की चटनी बनाने की विधि :-

सबसे पहले कच्ची नारियल को टुकड़ो मे काट ले और हरी मिर्च, अदरक को काट ले तथा लहसुन छिल ले अब मिक्सर जार ले उसमे कटे हुये नारियल टुकड़े डाले और लहसुन अदरक,हरी मिर्च, भुने हुये चने भी डालकर उसमे थोड़ा पानी डालकर चटनी को अच्छी तरह पीस ले, इस तरह से नारियल की चटनी बन कर तैयार हो जाती है, अब नारियल की चटनी तड़का लगाने के लिए कड़ाही गैस चूल्हे चढ़ाये और उसमे तेल डालकर जीरा, राई, सूखे मिर्ची,कड़ी पत्ते डालकर नारियल की चटनी डालकर तड़का लगाये तथा नारियल चटनी एक चम्मच आमचूर पाउडर डाल दे इस तरह से नारियल की चटनी बन कर तैयार हो जाती है।Letsdiskuss

और पढ़े- कैथा की चटनी कैसे बनाते हैं

0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on January 17, 2022

नारियल की चटनी को अधिकतर लोग डोसा और इडली के साथ खाते हैं जो कि खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है और इसे बनाना भी बहुत आसान होता है चलिए आज हम आपको नारियल की चटनी बनाने की विधि बताते हैं।

आवश्यक सामग्री:-

एक कप कटी हुई नारियल

अदरक

तीन से चार हरी मिर्च

एक टीस्पून चना दाल भुनी हुई

दही

नींबू का रस

एक कप पानी

नमक

:- तड़का लगाने के लिए

जीरा

राई

करी पत्ता

सूखी लाल मिर्च

तेल

चटनी बनाने की विधि :-

सबसे पहले हमें कटी हुई नारियल को मिक्सर जार में डालकर पीस लेना है पीसने के बाद नारियल को बाहर निकाले इसके बाद मिक्चर में भुने हुए चने की दाल अदरक हरी मिर्च को मिक्सर में डालकर पीस लेना है अब पिसा हुआ नारियल,दही नमक और एक कप पानी डालें उन्हें बारीक पीस लें अब तड़का लगाने के लिए एक कड़ाही ले उसमें तेल डालें और उसे गर्म करें अब राई का तड़का लगाएं और इसमें जीरा करी पत्ता सूखी लाल मिर्च डालें और 10 मिनट बाद गैस बंद कर दें इस तरह आपकी नारियल की चटनी तैयार।Article image

0 Comments