अंडा बिरयानी एक बहुत ही लाजवाब रेसिपी होती है जिसे बनाना बहुत ही आसान होता है। नॉनवेज खाने वाले व्यक्ति अंडा बिरयानी को बहुत ही शौक सिखाते हैं।
अंडा बिरयानी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
2 कप उबले हुए बासमती चावल
दो कटे हुए प्याज
6 अंडे
आठ से 10 हरी मिर्च कटी हुई
तेजपत्ता
4 लॉन्ग
1 टीस्पून काली मिर्च
1 इंच का टुकड़ा दालचीनी
1 टीस्पून अदरक और लहसुन का पेस्ट
1 टीस्पून पुलाव का मसाला
दो चम्मच तेल
स्वाद अनुसार नमक
अंडा बिरयानी बनाने की विधि
सबसे पहले हमें अंडों को उबाल लेना है और फिर एक कड़ाही में तेल डालना है और सभी मसालों का तड़का लगाना है और कुछ देर बाद प्याज लहसुन और अदरक के पेस्ट को भी डाल देना है। इन्हें पूरे होने तक फ्राई करें और फिर कड़ाही में 2 अंडों को फोड़ कर डालना है इसे भुजी के रूप में तैयार कर ले और फिर इसमें भीगे हुए चावल को डालना है। और फिर से 2 मिनट तक पकने देना है इस पर स्वाद अनुसार नमक डालें। इसके बाद उबले हुए अंडे डालकर इसमें 4 कप पानी डालें इसके बाद चावल को आधा पकने तक पकाएं और फिर इसमें थोड़ा सा नींबू का रस डाल दे और इसमें पुलाव मसाला डालें और फिर इसे अच्छी तरह मिक्स करने के बाद कड़ाही को ढक दें और जब चावल पूरी तरह से पक जाए और पानी पूरी तरह से जल जाए तो इस पर हरी धनिया डालकर सर्व कर सकते हैं।
