हरियाली चिकन करी बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती है बल्कि कुछ चीजों से मिलाकर ही चिकन करी बनायीं जा सकती है।
हरियाली चिकन करी बनाने की समाग्री :-
चिकन1किलो, 1प्याज, हरी धनिया1कप, पुदीना एक कप, कसूरी मेथी आधा चम्मच,1-2 हरी मिर्च, लहसुन, अदरक,गरम मसाला,दालचीनी,धनिया पाउडर 1चम्मच, जीरा पाउडर, लाल मिर्च 1चम्मच, 1-2 कप दही, नमक स्वादानुसार, तेल ।
हरियाली चिकन करी बनाने की विधि :- हरियाली चिकन करी बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर की जार मे धनिया, पुदीना, हरी मिर्च डालकर थोड़ा पानी डालकर पीस कर पेस्ट बना ले और अदरक लहसुन पेस्ट अलग से बना कर निकाल ले। और अब गैस चूल्हे मे कड़ाही चढ़ाकर तेल डाले और जीरा और दालचीनी डालकर भुने और उसमे अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भुने और फिर हरी धनिया, पुदीना हरी मिर्च के पेस्ट को अच्छी तरह से तल ले फिर ज़ब पेस्ट भून कर सुनहरा हो जाये तो उसमे चिकन डालकर सुनहरा लाल होने तक भुने और थोड़ा सा ग्रेवी बनाने के लिए1 कप पानी डाले और उबाल आने पर गरम मसाला धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, नमक डालकर पकाये और पक जाये तो सभी को गरमा गरम चिकन करी सर्व करे।






