M
Jul 8, 2019food-cooking

कैसे बनाएं सेहतमंद खीरा - पुदीना रायता?

React
1 Answers

हर ग्रहणी सोचती है की वह घर में जो भी बनाएं उस खाने में भरपूर स्वाद और सेहत हो ऐसे में आज हम आपको खीरा और पुदीना से बनें रायते के बारें में बताएँगे जो आपपके खानें को पूरा करेगा | जिसमें आपको स्वाद और सेहत दोनों मिलेगा |


Article imagecourtesy-allrecipies

सामग्री -
- 2 कप दही
- 1/2 कप पुदीना पत्ती
- 1 बड़ा खीरा
- 3/4 टीस्पून जीरा पाउडर
- 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टीस्पून चीनी
- स्वादानुसार नमक
विधि -
- खीरे पुदीने का रायता बनाने के लिए सबसे पहले आप खीरे को छीलने के बाद कद्दूकस कर लें और पुदीने की पत्तियों को बारीक - बारीक काटें |

- उसके बाद आप बाद खीरे को अच्छे से निचोड़ लें जिससे उसका एक्सट्रा पानी निकल जाए , और दही को सही तरीके से फेट लें |
- उसके बाद आप दही में कसा हुआ खीरा, पुदीना, और सभी मसाले डालकर मिला लें |
- ये लीजिये अब आपका स्वादिष्ट खीरा पुदीना रायता बिलकुल तैयार है |


React