S
Dec 31, 2025food-cooking

ईद के मौके पर किमामी सेवई कैसे बनाएं?

2
1 Answers

रमजान के पवित्र महीने के बाद ईद का त्‍योहार मनाया जाता है। ईद मुस्‍लिम समुदाय का सबसे बड़ा व खास त्‍योहार माना जाता है। ईद के इस खास दिन को सभी लोग बड़े हर्षोल्‍लास के साथ मनाते हैं। वही सभी मुस्लिम घरों में इस दिन तरह - तरह के पकवान बनाएं जाते है जिसमें से एक है किमामी सेवई जिसे दोस्तों या रिश्तेदारों में भी बाटा जाता है और ईद के मौके पर किमामी सेवई बनाना बड़ा बरकत का काम माना जाता है, तो चलिये आज हम आपको किमामी सेवई बनाने की विधि बताते है

सामग्री -
 
सेवई- 250 ग्राम
चीनी- 1 कप
दूध- 2 कप
खोया- 200 ग्राम
काजू कटा हुआ - 3/4चम्‍मच
बादाम कटा हुआ - 3/4चम्‍मच
किशमिश
नारियल का बूरा
मखाना कटे हुए - 1 कप
चिरौंजी- 2 चम्‍मच
ईलायची पाउडर- 1/2 चम्‍मच
घी- 25 ग्राम
 
 
 
विधि -
 
 
- किमामी सेवई बनाने के लिए आप सबसे पहले गैस में एक पतीला कढ़ाई या पैन रख दें।
 
 
- उसके बाद जब पैन गर्म हो जाए तो आप उसमें घी डालें , घी गरम होने के बाद आप इसमें सेवई डाल कर इसे भुनें और गोल्‍डन ब्राउन कर लें।
 
 
- अब आप सेवई को अलग निकालकर एक प्‍लेट में रख लें।
 
 
- इसके बाद आप पैन में दो से तीन चम्‍मच घी डालें और दो मिनट बाद बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स ड़ाल कर धीमी आंच में भुनें।
 
 
- उसके बाद आप एक पैन में दूध, खोया, और इलायची पाउडर को मिला कर उबालें।
 
 
- जब यह अच्‍छे से उबल जाये और गाढ़ा होने लग जाए, तो आप इसमें स्‍वादानुसार चीनी मिलाएं।
 
 
- इसके बाद आप इसमें भुनी हुई किमामी सेवई डालें और कलछी से चलाएं।
 
 
- अब आप अपने अनुसार इसे पतला या गाढ़ा रख सकते हैं |
 
 
- आप चाहें तो इसमें नारियल का बूरा डालकर इसे परोस सकते हैं।
 
 
- ये लीजिये आपकी किमामी सेवई बिलकुल तैयार है |
 
 
 

 

1