Advertisement

Advertisement banner
Food & Cookingगणपति उत्सव के मौके पर कैसे बनाएं बाप्पा...
A

| Updated on September 2, 2019 | food-cooking

गणपति उत्सव के मौके पर कैसे बनाएं बाप्पा के लिए मैंगो मोदक ?

1 Answers

@anitakumari1382 | Posted on September 2, 2019

इस गणेश उत्सव पर आप जरूर बनाएं इन रेसिपी को, जी हाँ इस साल बाप्पा के लिए मोदक तो बनेगा लेकिन बेहद एक नए और अलग अंदाज़ में | तो इस बार आप भी अपने बाप्पा को हमेशा से ज्यादा इम्प्रेस करें और गणपति बाप्पा मोरया |
Article image
सामग्री -
- 1 कप आम का गूदा
- 2 कप खोया
- 1/2 कप चीनी
- 3 केसर (दूध में भीगा हुआ)
- 2 चम्मच घी
- 1 छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर

विधि -

- मैंगो मोदक को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बॉउल में खोये को मैश कर लें।
- उसके बाद एक पैन को धीमी आंच पर गर्म करें और उसमें खोया डालकर पिघलने और सुनहरा होने तक चलाते हुए पकाएं।
- खोये के सुनहरा होने पर उसमें चीनी और आम का गूदा यानि पल्प डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद मैंगों मोदक के मिश्रण में पहले से भीगा हुआ केसर और इलायची पाउडर को डालकर मिक्स कर लें।
- अब आंच को धीमा करें और मिश्रण के गाढ़ा होने तक पकाएं , फिर एक प्लेट में ठंडा होने के लिए निकाल लें।
- इसके बाद मोदक के मोल्ड को घी लगाकर ग्रीस करें।
- अब मैंगो मोदक के मिश्रण के ठंडा होने पर हाथ की मदद से छोटी-छोटी बॉल्स बनाएं और उन्हें मोदक मोल्ड में रखें और हाथ से कलकर दबाएं।
- इसके बाद मैंगों मोदक को मोल्ड से निकालें और प्लेट में रखें।
- अब तैयार मैंगो मोदक का बप्पा को भोग लगाएं और प्रसाद के रुप में बांटें।


0 Comments