Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Aayushi Sharma

Content Coordinator | पोस्ट किया |


पुदीना कीवी शरबत कैसे बना सकते है?


0
0




Home maker | पोस्ट किया


पुदीना कीवी शरबत गर्मियों के मौसम के लिए बहुत सेहतमंद और स्वादिष्ट माना जाता है | यह ऐसा शरबत है जिसे सभी लोग पसंद करते है और इसे कभी भी आसानी से बनाया जा सकता है | आप इसे कुछ दिनों के लिए स्टोर कर के फ्रिज में भी रख सकती है |


Letsdiskuss

(courtesy-facebook)
सामग्री -
- 6 - कीवी
- 4 - नींबू
- 1 कटोरी - पुदीने की पत्तियां
- 2 - कप पानी
- 2/3 कप - चीनी
- सोडा वॉटर - जरूरतानुसार

(courtesy-cookpad)


विधि -

- पुदीना कीवी शरबत बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में पानी और चीनी डालकर धीमी आंच पर रख दें और चीनी घुलने तक उबलने दें |

- उसके बाद उबाल आने पर इसमें पुदीने की पत्तियां डाल दें और गैस से उतार लें, इसे 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दें |

- उसके बाद कीवी को छीलकर पेस्ट बना लें और एक बर्तन में कीवी का पेस्ट, नींबू का रस डालकर मिला कर रख दें |

- उसके बाद सिरप से पुदीने के पत्ते निकाल लें और इसे कीवी वाले पेस्ट में डालकर अच्छी तरह मिला लें इस सिरप को फ्रिज में रखें |

- सर्व करने के लिए गिलास में 3 चम्मच कीवी पेस्ट और एक कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलाकर सर्व करें दें |



0
0

');