R
Mar 23, 2023health-beauty

ऑयली स्किन के लिए नीम और नींबू फेस पैक घर पर कैसे बनाएं ?

5
5 Answers

A
Sep 2, 2019
अक्सर देखा जाता है लड़कियां अपनी त्वचा को ले कर बहुत सतर्क रहती है है ख़ास कर के गर्मियों के मौसम में, और गर्मियों के मौसम में भागा दौड़ी करते हुए उनकी त्वचा ऑयली हो जाती है, जिसके कारण वह अजीब अजीब तरीके अपनाती हैं और ना जानें चेहरे पर क्या - क्या इस्तेमाल करती है | इसलिए आज हम आपको नीम से बनें फेस पैक के बारें में बताएँगे |

Article image courtesy-beautyhealthtips

नीम के औषधीय गुणों से तो सभी परिचित होंगे कि नीम के शरीर के लिए कितने फायदे हैं। नीम एक ऐसी औषधी है, जिसका इस्‍तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। इसकी पत्तियों का सेवन व इसका रस पीना डायबिटीज व डेंगू जैसी बीमारियों में फायदेमंद होता है। इसके अलावा, नीम आपकी त्‍वचा को भी बेदाग और खूबसूरत बनाने में मदद करती है।


ऑयली स्किन के लिए नीम और नींबू फेस पैक बनाने की विधि -


नींबू में एस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं, जो कि चेहरे से अतिरिक्‍त तेल को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा नीम में एंटीऑक्सीडेंट व एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। इन गुणों के कारण नीम बैक्टीरिया को मारने में मदद करती है, और नीम तो है ही एक औषधीय गुण।

फेस पैक बनाने की विधि -

- नीम और नीम्बू फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप नीम की पत्तियों को सुखाकर पाउडर बना लें और अब आप 2 चम्मच नीम के पत्तों का पाउडर लें।

- उसके बाद आप 2 चम्‍मच गुलाबजल और 1 चम्‍मच नींबू का रस डालकर मिलाएं और गाढ़ा सा पेस्‍ट बना कर तैयार कर लें |

- उसके बाद अब आप इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 5 से 10 मिनट के लिए स्क्रबिंग करें और सूखने के लिए छोड़ दें।

- अब आप 20-30 मिनट बाद आप इसे ठंडे पानी से धो लें |

2
avatar
Jan 21, 2022

अक्सर कई लड़कियां अपने ऑयली स्किन से परेशान रहती हैं तो आज हम आपको इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए घर पर नीम और नींबू का फेस पैक बनाने की विधि बताते हैं।

सामग्री:-

मुट्ठी भर सूखे हुए नीम के पत्ते

दो चम्मच गुलाब जल

एक चम्मच नींबू का रस

फेस पैक बनाने की विधि :-

नीम और नींबू का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले हमें नीम की पत्तियों को सुखाकर उसका पाउडर बनाना है और उस पत्ती को छलनी से छान लेना है। इसके बाद नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं अब इस पेस्ट को अपनी उंगलियों की मदद से पूरे चेहरे पर लगाएं और इसे आधे घंटे तक लगा रहने दे और जब यह सूख जाए तो अपने मुँह को ठंडे पानी से धो ले। ऐसा हफ्ते में दो बार करने से ऑइली स्किन से छुटकारा मिल जाता है।Article image

2
avatar
Jan 22, 2022

नींबू और नीम का पेस्ट तैयार करना :-

- सबसे पहले हमें नीम की पत्तियों को तोड़कर सुखवा लेना चाहिए और उसका चूर्ण बना लेना चाहिए ।

फेस पैक बनाने के लिए दो चम्मच नीम का चूर्ण, दो दो चम्मच नींबू का रस चंदन पाउडर थोड़ा सा और गुलाब जल मिला लें ।

इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिल कर पेस्ट तैयार कर लें उसके बाद आप इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें ।

इसे अपने चेहरे पर कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें । 15 मिनट होने के बाद आप इसे साफ पानी से धो ले ।

Article image

2
S
Mar 19, 2023

ऑयली स्किन के लिए नीम और नींबू फेस पैक घर पर बनाने के लिए सबसे पहले नीम की पत्तियों क़ो धुप मे सुखवा कर पाउडर बना ले और नीम पाउडर मे 1-2चम्मच गुलाब जल और नीबू के रस क़ो मिक्स करके फेस पैक तैयार कर ले, अब फेस पैक क़ो चेहरे मे 10-15मिनट लगाकर रखे उसके बाद साफ पानी से चेहरे क़ो धो ले, यह प्रकिया लगातार 1-7 दिन करने से ऑयली स्किन सही हो जाती है।Article image

1
V
Mar 22, 2023

दोस्तों आज हम आपके ऑयली स्किन के लिए नीम और नींबू फेस पैक घर पर कैसे बनाएं इस पोस्ट में बताएंगे। वैसे नीम का उपयोग बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है। आप अपने ऑइली स्किन के लिए नीम और नींबू का फेस पैक घर पर ही बड़ी आसानी से बना सकते हैं। फेस पैक बनाने के लिए आपको नीम के पत्ते का पाउडर बना लीजिये । और पाउडर बनाकर उसमें नींबू के दो से तीन बूंद मिलाकर अपने फेस पर लगाएं। यदि आप इस फेस पैक को हफ्ते में एक से दो बार उपयोग करती है तो आपको ऑइली स्किन से छुटकारा मिलेगा।

Article image

React