Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
M
Mar 1, 2019food-cooking

घर पर स्वादिष्ट पुदीना और नारियल की चटनी कैसे बनाएं ?

1 Answers
1

@gitapamdeya4828Mar 1, 2019

साउथ इंडियन खाना तो सबको पसंद होता है, लेकिन क्या आपने कभी इडली या डोसा पुदीना और नारियल की चटनी के साथ खाया है, अगर नहीं तो आप एक बार साउथ इंडियन खाना पुदीना और नारियल की चटनी के साथ जरूर खाएं | इसलिए आज मैं आपको स्वादिष्ट पुदीना और नारियल की चटनी बनाने की रेसिपी बताउंगी |


Article image

(courtesy -Sailu'sFood )

सामग्री :-

- एक कप - पुदीना पत्ते
-15-20 - करी पत्ता
-1 टुकड़ा - अदरक( बारीक कटा हुआ )
- एक छोटा कप - नारियल ( घिसा हुआ )
- 2-3 - हरी मिर्च ( बारीक कटी हुई )
- 1 चमच्च - रोस्टेड चना दाल
- पानी - आवश्यकतानुसार
- तेल - आवश्यकतानुसार
- 1 चमच्च - राई
- एक चुटकी - हींग

Article image (courtesy - VegrecipesofKarnataka)

विधि : -


- पुदीना और नारियल की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले धीमी आंच पर एक पैन में तेल डालकर गरम कर लें |


- उसके बाद आप इसमें करी पत्ता, पुदीने की पत्ती और अदरक डालकर 3-4 मिनट तक भूनकर लें और गैस की आंच बंद कर लें |

- उसके बाद आप एक मिक्सी में करी पत्ता, पुदीना, अदरक, नारियल, हरी मिर्च और चना दाल डालकर अच्छे से बारीक पीस लें |

- फिर आप मिक्सी में स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा पानी डालकर दोबारा पीस लें और उसके बाद एक कटोरी में निकाल कर रख लें |


- अब आप चटनी मेंतड़का लगाने के लिए दोबारा धीमी आंच पर पैन में तेल गरम कर लें |


- तेल के गरम होते ही आप उसमें राई, करी पत्ता और हींग डालकर भून लें और बारीक पीसी हुई चटनी पर डाल दें |


- अब आपका स्वादिष्ट पुदीना और नारियल की चटनी बिलकुल तैयार है |


0
0