Krishna Patel's avatar
Jan 21, 2022food-cooking

गेहूं का दलिया कैसे बनाते हैं?

28
2 Answers

S
Jan 19, 2022

गेहूं दलिया सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है, बच्चो, बुजुर्गो सभी को गेहूं की दलिया खाना चाहिए। आज हम यहाँ पर स्वादिष्ट तरीके से गेहूं की दलिया बनाना सिखाएंगे।


गेहूं की दलिया बनाने के लिए समाग्री :-

गेहूं दलिया 150ग्राम
जीरा
हरी मिर्च
अदरक
लहसुन
प्याज 1
टमाटर 2
शिमला मिर्च 2
नमक
हल्दी
घी


गेहूं दलिया बनाने की विधि :-

यहाँ पर सबसे पहले गेहूं दलिया को गैस चूल्हा मे चढ़ाकर घी डालकर दलिया को भून ले। अब टमाटर, शिमला मिर्च, प्याज को अच्छी तरह धोकर बारीक़ काट ले, अब लहसुन अदरक को कद्दूकस कर ले। अब गैस चूल्हे मे कुकर चढ़ाये और हल्का घी डालकर जीरा, कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक लहसुन डालकर ब्राउन होने तक भून ले। उसके बाद उसमे कटे हुये शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर
डालकर फ्राई करे उसके बाद भुनी हुयी दलिया डाले सब्जियों साथ मिक्स कर ले, अब नमक, हल्दी डालकर कुकर पटकी बंद कर दे, दलिया 1-2 सिटी आने तक पकाये, ज़ब दलिया पक जाये तो कुकर को गैस से उतार ले इस तरह से गरमा गर्म गेहूं दलिया बनकर तैयार हों जाती है।Article image

15
avatar
Jan 20, 2022

गेहूं का दलिया बनाना बहुत ही आसान होता है यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होती है ये हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है।

आवश्यक सामग्री:-

दो कप गेहूं का दलिया

4 कप पानी

घी

स्वाद अनुसार नमक

हरी मिर्ची

अदरक

शिमला मिर्च

टमाटर

प्याज

हल्दी

दलिया बनाने की विधि

दलिया बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही लेना है उसमें थोड़ा सा घी डालना है और उसमें दलिया को डालकर भूरा होने तक भुने। इसके बाद टमाटर प्याज सिमला मिरची हरी मिर्च सभी चीजों को काट लेना है और अदरक को कद्दूकस कर लेना है। अब एक कुकर में थोड़ा सा घी डालना है फिर उसमें जीरे का तड़का लगाना है इसके बाद उसमें प्याज अदरक लहसुन टमाटर शिमला में सभी चीजों को मिक्स करके सुनहरा होने तक भूनना है इसके बाद इन मसालों में भुनी हुई दलिया को मिक्स कर देना है और दो कप पानी डाल देना है अब इसमें हल्दी नमक को मिलाकर कुकर को बंद कर देना है और इसे तीन सिटी होने तक पकाना है इसके बाद गैस को बंद कर देना है। और आपका गेहूं का दलिया तैयार।Article image

15