यह बात तो आप सभी जानते हैं कि हमारे चेहरे की मुस्कान हमारे होठों से होती है। यदि किसी कारणवश आपके होठों का रंग काला पड़ जाता है तो इससे आपकी मुस्कान छुप जाती है और आपके चेहरे की सुंदरता काम हो जाती है।बहुत से लोगों के होठों का रंग काला पड़ जाता है तो चलिए हम आपको आज बताते हैं कि आप होठों के कालेपन से कैसे छुटकारा पा सकते हैं।
होंठो के कालेपन को दूर करने के लिए आप खीरे का पेस्ट बनाकर होठों पर लगा सकते हैं। आपको खीरे का पेस्ट बनाना है और इसे अपने होठों पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा कर रखना है। फिर इसके बाद इसे पानी से धो लेना है। ऐसा आपको दिन में दो से तीन बार करना है कुछ दिनों में धीरे-धीरे होठों का कालापन गायब हो जाएगा।
इसके अलावा रात को सोने से पहले अपने होठों पर मलाई लगा ले ऐसा आपको रोजाना रात में सोने से पहले करना है इससे आपके होठों का कालापन जल्द ही मिट जाएगा।




