Advertisement

Advertisement banner
Health & Beautyग्लॉसी लिपस्टिक को मैट लिपस्टिक में कैसे...
R

| Updated on March 3, 2022 | health-beauty

ग्लॉसी लिपस्टिक को मैट लिपस्टिक में कैसे बदलें?

2 Answers
J

@jessychandra5100 | Posted on July 29, 2019

अक्सर देखा जाता है जब महिलाएं लिप कलर को चुनती है तो बहुत ज्यादा सतर्क रहती है, ऐसे में सबसे पहले वह इस बात का ध्यान रखती है की वह लिपस्टिक लॉन्ग लास्टिंग हो बिखरें नहीं ऐसे में ही वह अपने कम्फर्ट के हिसाब से इस बात का चयन करती है की उन्हें मैट लिपस्टिक लगानी है या फिर ग्लॉसी | लेकिन ज्यादातर महिलाएं मैट ही पसंद करती है क्योंकि यह आप आम दिनों में कही आने जाने में और पार्टी में भी इस्तेमाल कर सकती है | इसलिए अगर आपको कही अचानक जाना पड़ जाएँ और आपके पास मत लिपस्टिक का ऑप्शन न हो तो आप अपनी ग्लॉसी लिपस्टिक को भी मैट में बदल सकते है इन साधारण से उपायों को अपना कर |
Article imagecourtesy-Buro 24/7 Singapore


सबसे पहले आप टिश्यू और ट्रांस्लुसेंट पाउडर लें और अब पंसदीदा लिपस्टिक लगाएं। टिश्यू लगाने से यह होंठों की नमी को संतुलित करता है। अब थोड़ा सा ट्रांस्लुसेंट पाउडर टिश्यू पर छिड़कें। इसे अपने होंठों पर लगा लें | अब टिश्यू को धीरे से हटाएं और ग्लॉसी लिपस्टिक को मैट लिपस्टिक में बदल दें। यह ट्रांस्लुसेंट पाउडर आपकी लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकने में भी मदद करता है। इस तरीके से आपको मैट लिपस्टिक जैसा ही प्रभाव मिलेगा। यह बेहद कारगर और आसान तरीका माना जाता है |
आप चाहें तो ग्लॉसी लिप कलर को मैट में बदलने का सबसे आसान व अच्छा तरीका है जब कभी आप जल्दबाज़ी में होती हैं तो कई बार बिना मेकअप के बाहर निकल जाती हैं। लेकिन आप इस तरीके को अपना सकती हैं। एक टिश्यू पेपर लें और इसे अपने होंठों पर रखें। टिश्यू लिपस्टिक की चमक को अवशोषित करेगा और आपकी लिपस्टिक कुछ ही सेकंड में मैट लिपस्टिक में बदल जाएगी। इस आसान से तरीके को आप कभी भी अपना सकते है |
तीसरा तरीका
इसमें भी आपको एक टिश्यू और ट्रांस्लुसेंट पाउडर की ज़रूरत होगी। सबसे पहले आप ग्लॉसी लिपस्टिक लगाएं। अब अपनी उंगलियों पर थोड़ा सा ट्रांस्लुसेंट पाउडर लें। पाउडर लेने के बाद, लिप्स पर इसे हलके हाथों से लगाएं। एक टिश्यू की मदद से अतिरिक्त पाउडर हटा दें। पाउडर ग्लॉसी लिप कलर को सोक लेगा और आपको मैट लिप कलर मिलेगा।
कभी भी लिपस्टिक लगाते वक़्त इन बातों का ध्यान जरूर रखें -
1. कभी भी आप मैट लिपस्टिक को बेहतर तरीके से लगाना भी ज़रूरी है। लिपस्टिक लगाने से पहले डेड स्किन को हटा लें और उसके बाद ही लिपस्टिक होंठों पर लगाएं। ऐसा न करने पर होंठ फटे हुए और भद्दे नज़र आएंगे।

2. लिपस्टिक अच्छी तरह एकसार लगे, इसके लिए पहले लिप लाइनर लगाएं।

3. मैट लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को मॉयस्चराइज़ करना कभी न भूलें |


1 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on March 3, 2022

ग्लौसी लिपस्टिक मैट लिपस्टिक में बदलने का तरीका :-

अक्सर हम महिलाओं और लड़कियों को देखते हैं कि लिपस्टिक के कलर को लेकर हमेशा परेशान रहती हैं कि उन्हें कौन सी लिपस्टिक यूज़ करनी चाहिए तो चलिए आज हम आपको ग्लौसी लिपस्टिक को मैट लिपस्टिक में बदलने का तरीका बताते हैं। जिसके द्वारा आप लिपस्टिक की झंझट को लेकर मुक्ति पा सकते हैं।

पहला तरीका:-

सबसे पहले हमें ट्रांसलूसेंट पाउडर लेना है और इसे टिश्यू के ऊपर डालना है फिर इसे अपने होठों पर लगाना है अब टिश्यू को होठों से धीरे से हटाना है ऐसा करने से आपकी चमकदार लिपस्टिक मैट लिपस्टिक में बदल जाएगी। साथ ही ट्रांसलूसेंट पाउडर आपकी लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकने में मदद करती है।Article image

1 Comments