विजयादशमी पर अपने चाहने वालों को कैसे बधाई संदेश दें ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Blogger | पोस्ट किया |


विजयादशमी पर अपने चाहने वालों को कैसे बधाई संदेश दें ?


0
0




Marketing Manager | पोस्ट किया


असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी जिसे दशहरा के नाम से भी जाना जाता है | इस साल 8 अक्टूबर को मनाया जाने वाला है। नवरात्रि के नौ दिन पूरे होने के बाद दशमी तिथि को अयोध्या नरेश भगवान राम ने लंकाधिपति दशानन रावण का वध किया और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया | इसलिए आज हम आपको सबसे बेस्ट शुभकामना सन्देश बताएँगे |


- हो आपकी लाइफ खुशियों का मेला,

कभी ना आए कोई झमेला

सदा सुखी रहे आपका बसेरा|

दशहरा की शुभकामनाएं


- इससे पहले दशहरे की शाम हो जाए

मेरा SMS औरों की तरह आम हो जाए

सारे मोबाइल नेटवर्क जाम हो जाए

और दशहरा विश करना आम हो जाए|

दशहरा की शुभकामनाएं


- बुराई का होता है विनाश,

दशहरा लाता है उम्मीद की आस,

रावण की तरह आपके दुखों का होगा नाश,

इस पावन पर्व पर यह है हमारी आस।

विजयदशमी की शुभकामनाएं!


- दशहरा का यह प्यारा त्यौहार

जीवन में लाए खुशियां अपार

श्री राम जी करे आपके घर सुख की बरसात

शुभ कामना हमारी करें स्वीकार

दशहरा की शुभकामनाएं


- इस दशहरे हर मनुष्य बस एक नेक काम करे

अंतर्मन में पनप रही हर बुराई का सर्वनाश करे।

इसी कामना के साथ आपको दशहरे के विजय पावन की शुभकामनाएं।


- अधर्म पर धर्म की जीत

अन्याय पर न्याय की विजय

बुरे पर अच्छे की जय जयकार

यही है दशहरे का त्यौहार

विजयदशमी की शुभकामनाएं


- बुराई का होता है विनाश

दशहरा लाता है उम्मीद की आस

रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश

विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं


- आज की नई सुबह इतनी सुहानी हो जाए,

आपके दुखों की सारी बातें पुरानी हो जाएं,

दे जाए इतनी खुशियां ये दशहरा आपको,

कि ख़ुशी भी आपकी मुस्कुराहट की दीवानी हो जाएं।

आपको और आपके परिवार को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।


- जैसे राम जी ने जीता लंका को,

वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया।

इस दशहरे मिल जाएँ

आपको, दुनिया भर की सारी खुशियाँ।।

हैप्पी दशहरा


- शान्ति अमन के इस देश से,

अब बुराई को मिटाना होगा,

आतंकी रावण का दहन करने,

आज फिर श्री राम को आना होगा |

विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं


- तीन लोग आपका नंबर मांग रहे है, मैंने नहीं दिया।

पर आपके घर का पता दे दिया है।

वो दशहरा के दिन आयेंगे। उनके नाम है!!

सुख।

शांति।

सम्रुद्धि।

विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं


Letsdiskuss(इमेज -इंडिया.कॉम)


- भीतर के रावण को जो,

आग खुद लगाएंगे,

सही मायने में वे ही दशहरा मनाएंगे।

विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं




0
0

');