वफादार का जिक्र हो तो कुत्ते का नाम पहले आता है।
कुत्ते सबसे ज्यादा वफादार होते है।
जर्मन शेफर्ड भी सबसे ज्यादा वफादार कुत्तो की नस्लो मे से एक माना जाता है। यह नस्ल सबसे ज्यादा बुद्धिमान और समझदार नस्लो मे से एक है। इनमे यह गुण होता है।
यह पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और भारत मे इसकी मांग ज्यादा है।
इसका जन्म स्थान जर्मन होने की वजह से इसे जर्मन शेफर्ड कहते है। यह आकार में बड़ा होता है और अत्यधिक ताकतवर होते है।
जर्मन शेफर्ड कुत्तो को प्रशिक्षित करना बहुत आसान होता है यह आसानी से प्रशिक्षित हो जाते है ।
इनको प्रशिक्षित करने के लिए ट्रेनर की सहायता लेना अच्छा होता है लेकिन यदि आप घर मे उसे ट्रेन करना चाहते है तो इन तरीको से आप उसे ट्रेन कर सकते है -
- यदि आपका जर्मन शेफर्ड छोटू सा है तो वह धीरे धीरे खुद ही आपके परिवार के हिसाब से रहने लग जायेगा। फिर भी आप उसे बैठने, खड़े होने , आपके पास बुलाने जैसे आदेश देके उसे सिखा सकते है।
- यदि वह बड़ा है तो वह सीखना पसंद करेगा जो भी आप उसे सिखायेंगे। इसके बदले आप उसे उपहार मे उसके पसंद का कोई खिलौना या खाने की चीज दे सकते है।
- एक समय तय करे जब वह उत्साहित हो या खुश हो तब उसे प्रशिक्षित करना आसान होता है।
- विभिन्न प्रकार के खिलौनो से स्वभाव को समझे और उसे उसकी जानकारी दे।
- उसे खुले मैदान में ले कर जाए और बोल या लकड़ी आदि को फेक कर उसे लाने का आदेश दे कर प्रशिक्षित करे।
- कुत्ते के लिए आराम दायक बिस्तर बनाये या ऐसी जगह सुनिश्चित करे जहाँ वह शांति का अनुभव कर सके ऐसे मे वह खुश रहेगा और आपकी सारी बाते सुनेगा।
- जर्मन शेफर्ड कुत्तो को ऐसा प्रशिक्षित किया जाता है की वह पुलिस, और सेना के बहुत सारे कार्यो में अपना योगदान दे सके।
- इनकी सुघने की क्षमता अधिक होती है यह जल्दी से सूंघ कर किसी भी जगह का पता लगा सकते है।

