Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
A
Jun 4, 2022news-current-topics

5 जून को पर्यावरण पर स्लोगन कैसे लिखें?

1 Answers
2

A
@abhinavkumar4574Jun 4, 2022

अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर उदाहरण सहित स्लोगन लिखने का तरीका यहां बता रहे हैं

Article image

अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस 5 जून 2022 मनाया जाता है। स्लोगन कविता राइटिंग की प्रतियोगिता भी होती है। हिंदी में स्लोगन कैसे सीखे अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम आपको स्लोगन लिखना सिखा रहे हैं। आप में से बहुत से ऐसे स्टूडेंट होंगे जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर स्लोगन कविता भाषण आदि लिखने का कार्य आपको स्कूल से मिला होगा और आप परेशान होंगे कि किस तरह से इस स्लोगन लिखा जाए तो एकदम ओरिजिनल होना चाहिए। यहां पर हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं कि कैसे अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर स्लोगन लिखे?

स्लोगन जब भी दिखे इसे पहली लाइन और दूसरी लाइन के अंतिम अक्षर के समान होना चाहिए इससे राइमिंग आती है।

राइमिंग के साथ-साथ स्लोगन ऐसा होना चाहिए जो अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के उद्देश को बताती हो।

पर्यावरण सुरक्षा क्यों जरूरी है किस तरह के प्रश्न के उत्तर में आप एक स्लोगन भी तैयार कर सकते हैं।

पर्यावरण पर स्लोगन लिखते समय सबसे पहले आप ध्यान दीजिए कि पर्यावरण क्या होता है और पर्यावरण को दूषित करने वाले कारक यानी इस जिन्हें दूर करना जरूरी है।

स्लोगन सरल भाषा में स्पष्ट और दो तीन लाइन में होना चाहिए। अगर इसमें कविता की तुकबंदी है तो ही अच्छा होगा क्योंकि हर कोई इसे गुनगुना सकता है।

एक स्लोगन लिखकर दिखा रहे हैं इसे समझ ले

आओ मिलकर करें पर्यावरण का संरक्षण,

जल, हवा, मिट्टी इनका करे संरक्षण।

पर्यावरण पर स्लोगन एक अच्छा स्लोगन है लेकिन इसमें सबसे बड़ी कमी है कि इसमें कठिन शब्दों का प्रयोग किया गया है जो काफी लोगों को समझ नहीं आ सकता है इसलिए आप हम एक ऐसा स्लोगन इसी कंटेंट से बनाएंगे जो एकदम सरल होने के साथ की तुकबंदी भी बेहतरीन होनी चाहिए।

आओ सब मिलकर पर्यावरण को बचाए

इंसान होने का फर्ज हम सब निभाए

जल-जमीन-हवा को प्रदूषण मुक्त बनाएं

आओ फिर से धरती को हरी-भरी बनाएं।

यह एक तरह का पर्यावरण का सबसे बेहतरीन स्लोगन इसलिए हो सकता है क्योंकि सरल भाषा में लिखा गया और सबको समझ में आने वाला और इसका उद्देश्य क्लियर है। तो इस तरह का स्लोगन आप भी पर्यावरण दिवस पर बनाकर अपने दोस्तों यारों को भेजिए और यहां पर कमेंट भी करिए।

1
1