Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
S
Dec 25, 2025others

हनीमून के लिए अगर किसी आइलैंड जाना हो हो तो कहाँ जाये?

1 Answers
3

P
@poojamishra3572Dec 25, 2025

अक्सर सभी कपल शादी के बाद फुर्सत के पल बिताने के लिए सबसे बेस्ट जगह घूमने जाना चाहतें है, यहाँ तक की कई लोग लग्जरी जगह जाना पसंद करते है | ऐसे में आप दुनिया के बेस्ट लग्जरी आइलैंड्स में जा सकते है, इसलिए आज हम आपको आपके हनीमून के लिए सबसे बेस्ट आइलैंड्स बताएँगे |

1. Islan Tagomago, Spain –
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम इस्लान आइलैंड का है इस आइलैंड को 2008 से किराये पर दिया जाने लगा और यहाँ पर नाइटलाइफ के शौकीन लोगों के लिए ये बहुत अच्छी तैयारियां है। कई सेलिब्रिटीज भी यहाँ अक्सर छुट्टियां मनाने आते हैं और यहां एक सप्ताह का किराया करीब 80 लाख रुपये है।
 
2. Li Galli island, Italy –
इस आइलैंड की शेप डॉल्फिन के आकर जैसी लगती है और इस खूबसूरत आइलैंड पर फेमस डांसर रूडॉल्फ नुरेयेव का अधिकार है। यहाँ एक रात का किराया 42 लाख रुपये से भी ज़्यादा है |
 
3. North Island, Seychelles – 
यह दुनिया के सबसे लग्जरी और सबसे खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है ये जगह, जहाँ एक रात का किराया करीब 41 लाख रुपये से भी ज़्यादा है। हॉलीवुड एक्टर जॉर्ज क्लूनी अपनी पत्नी अमाल अलामुद्दीन के साथ यहाँ छुट्टियां मना चुके हैं।
 
4. Musha Cay, the Bahamas – 
ये एक ऐसा खूबसूरत आइलैंड है जिसके आसपास 10 आइलैंड और भी हैं। यहाँ जेट विमान के उतरने के लिए लैंडिंग स्ट्रिप भी बनाई हुई है और इसके साथ ही आपके मनोरंजन के लिए सिनेमा और टेनिस कोर्ट भी है | इस आइलैंड पर एक रात में केवल 12 मेहमान ही रुक सकते हैं और एक रात का खर्चा 23 लाख रुपये से भी ज़्यादा है।
 
5. Coco Privé Kuda Hithi, Maldives – 
इस लग्जरी आइलैंड पर मौजूद दो विला को 2012 में मेहमानों के लिए शुरू किया गया है। हर विला में पांच बेडरूम हैं और यहाँ एक रात का किराया करीब 20 लाख रुपये से भी ज़्यादा है।
0
1