A
Dec 14, 2023education

किस देश में चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर सजा दी जाती है?

30
1 Answers

A
Dec 13, 2023

यदि कोई व्यक्ति आपसे कहे की एक ऐसा देश है जहां पर चप्पल पहन कर गाड़ी चलाने पर सजा दी जाती है तो शायद आपको इस बात पर यकीन नहीं होगा। लेकिन मैं आपको बता दूं कि यह बात 100% सत्य है।

जी हां दोस्तों हम बात कर रहे हैं सऊदी अरब की यही एकमात्र ऐसा देश है जहां पर यदि कोई भी व्यक्ति गलती से गाड़ी चलाते वक्त चप्पल पहने हुए मिल जाता है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाती है। और इतना ही नहीं उससे जुर्माना भी लिया जाता है ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि जब हम चप्पल पहन कर गाड़ी चलाते हैं तो चप्पल की वजह से हमारे पैर फिसलने का डर रहता है क्योंकि हवाई चप्पल काफी चिकनी होती है। इसलिए सरकार ने नया नियम लागू किया है कि कोई भी व्यक्ति चप्पल पहन कर गाड़ी नहीं चलाएगा। यदि उन्हें पहनना है तो जूते पहन कर बाइक या फोर व्हीलर चला सकते हैं क्योंकि जूते पहन कर बाइक चलाने से पैडल पर बेहतर ग्रिप बनती है।और जूतों के पेडल्स के बीच में फंसने की संभावना ना के बराबर होती है। एक रिसर्च के द्वारा पता लगाया गया है कि जितने भी एक्सीडेंट हो रहे हैं और लोगों की मौत हो रही है तो इसके पीछे का कारण है चप्पल पहनकर बाइक चलाना तभी से सरकार ने लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए नया नियम लागू किया और फिर इसके बाद देखने को मिला की एक्सीडेंट के मामले बहुत ही कम देखने को मिल रहे हैं। लेकिन अभी भी हमारे भारत देश में इस नियम को लागू नहीं किया गया है यह नियम केवल सऊदी अरब में ही लागू किया गया है लेकिन मुझे उम्मीद है कि बहुत ही जल्दी यह नियम हमारे भारत देश में भी लागू कर दिया जाएगा।

Letsdiskuss

14