K
Dec 31, 2025astrology

घर में कौन सी तस्वीर किस दिशा में लगाने से मनुष्य का भाग्य उसका साथ देगा ?

4
2 Answers

दुनिया में कई तरह के लोग होते हैं, और सबकी सोच भी अलग-अलग होती है | वर्तमान समय में कई ऐसे लोग होते हैं, जो वास्तु को मानते हैं और जो वास्तु को मानते हैं ऐसे लोगों के लिए वास्तु के कुछ ऐसे नियम बताते हैं जिनको करने से उनका भाग्य उनका साथ देगा | आपके सवाल के अनुसार आप जानना चाहते हैं कि कौन सी तस्वीर कौन सी दिशा में लगाना शुभ होता है तो आपको बताते हैं |

- राम दरबार :-

घर के पूर्व दिशा राम दरबार लगाने से घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है | जैसे ही सुबह का सूरज निकलता है और राम दरबार की तस्वीर पर पड़ने वाली किरण घर में कई तरह से लाभदायक होती है , यह सिर्फ अच्छी ऊर्जा ही नहीं बल्कि बेहतर स्वास्थ भी प्रदान करता है |
 
- फलों की तस्वीर :-
घर के उत्तर या पूर्व दिशा में फलों की तस्वीर लगाना आपके स्वास्थ को प्रभावित करता है | एक अच्छे स्वास्थ की कामना के साथ आप घर उत्तर या पूर्व दीवार पर फलों का चित्र लगाएं यह आपके स्वास्थ के लाभदायक होता है |
 
- महालक्ष्मी की तस्वीर :- 
घर के उत्तर में धन की देवी महालक्ष्मी की तस्वीर लगाने से आपके घर हमेशा धन सम्पदा बनी रहती है | शास्त्रों के अनुसार उत्तर दिशा को धन की दिशा माना जाता है |
 
- पहाड़ों और चट्टानों की तस्वीर :-
घर में दक्षिण या पश्चिम दिशा में पहाड़ों या चट्टानों की तस्वीर लगाने से मनुष्य का मनोबल बढ़ता है और घर में आने वाली समस्या दूर होती है |
 
यह कुछ खास टिप्स हैं, जिनका प्रयोग कर के आप अपने घर में सुख और शांति ला सकते हैं |
 
2
S
Dec 31, 2025

घर मे यदि आप अपनी पूरी फैमिली वालो की तस्वीर उत्तर दिशा, पूर्व दिशा की दीवारों मे लगाने से घर मे सुख, समृद्धि,शांति बनी रहती है घर मे नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है।

शादीशुदा जोड़ो क़ो अपने घर की उत्तर, पूर्व दिशा की दीवार मे राधा,कृष्ण की तस्वीर लगाने से उनके जीवन मे सौभाग्य की प्राप्ति होंती है ,साथ ही उनका भाग्य भी साथ देता है।

Article image

 

1