R
Apr 4, 2019sports

IPL 2019 के खिलाड़ी श्रेयस गोपाल कौन सी टीम में हैं ?

React
1 Answers

IPL 2019 का क्रेज़ सभी लोगों में जोरों-शोरों से चल रहा है | क्रिकेट अधिकतर लोग पसंद करते हैं, और जहां IPL की बात आती है वहाँ तो क्रिकेट प्रेमियों के क्या ही कहने | इस साल IPL में 8 टीम खेल रही है और सभी टीम के खिलाड़ी एक से बढ़कर एक हैं | आज हम बात करते हैं IPL 2019 के खिलाड़ी श्रेयस गोपाल के बारें में |


श्रेयस गोपाल इस साल IPL 2019 में राजस्थान रॉयल टीम की तरफ से खेल रहें हैं | राजस्थान रॉयल ने IPL के 14 मैच में RCB टीम को हरा दिया | राजस्थान रॉयल की इस जीत का सेहरा उनकी टीम के स्पिनर श्रेयस गोपाल को जाता है | श्रेयस गोपाल ने 4 ओवर में 12 रन दिए परन्तु उन्होंने साथ ही सबसे बड़े 3 विकेट भी लिए | RCB के विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और शिमरॉन हेटमायर इन तीनों की विकेट लेने वाले श्रेयस गोपाल ने इस IPL में अपनी एक पहचान बना ली है |

श्रेयस गोपाल में से बात करते हुए उन्होंने कहा "मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि इतने बड़े खिलाड़ियों को आउट कर पाया। एक युवा खिलाड़ी के जीवन में यह हमेशा नहीं होता है। यह मेरे करियर की बड़ी सफलता है "

Article image (Courtesy : Daily News Gallery )

श्रेयस गोपाल के बारें में कुछ बातें :-

- श्रेयस गोपाल का जन्म बैंगलोर (कर्नाटक) में 4 सितंबर 1993 को हुआ |
- इन्होने अपना करियर अपने 26 साल की उम्र में शुरू किया |
- इन्होंने अपने करियर की शुरुआत बल्लेबाज़ की तौर पर की तब यह कभी-कभी लेग स्पिन भी कर लिया करते थे |
- परन्तु कहते हैं न वक़्त बड़ा बलवान समय ने ऐसा बदलाव किया कि यह देखते-देखते एक विशेषज्ञ लेग स्पिनर ही बन गए |
- गोपाल को पहली बार IPL में साल 2014 में मुंबई ने 10 लाख रुपये में खरीदा उसके बाद वह लगातार मुंबई टीम से ही जुड़े रहे |
- साल 2018 में उन्हें राजस्थान रॉयल ने 20 लाख रूपए में खरीदा जिसके बाद वह राजस्थान रॉयल के साथ शामिल हो गए |
- गोपाल श्रेयस पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को अपना आइडल मानते हैं |

Article image (Courtesy : Khas Khabar )


React